हिमकेयर योजना को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, बोले- आरटीआई के जवाब ने खोली दावों की पोल
Jairam Thakur lashes out at the Sukhu government
Jairam Thakur lashes out at the Sukhu government, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर आरोप लगाया कि वह हिमकेयर योजना के संबंध में लगातार जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार के अपने ही दस्तावेज उनके दावों की पोल खोल रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 में मांगी गई जानकारी में सरकार ने स्वयं स्वीकार किया है कि वर्ष 2019 से 2022 के दौरान प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में हुए हिस्टरेक्टॉमी (बच्चेदानी निकालने के ऑपरेशन) के मामलों में पुरुष मरीजों से संबंधित एक भी मामला रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।