Chandigarh Youth Congress Protest: चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का रेल पटरियों पर प्रदर्शन; शताब्दी रोककर इंजन पर चढ़ गए कार्यकर्ता
BREAKING
भगवंत मान सरकार की तरफ से बार्डर जिलों में तैनात अध्यापकों का तबादला करवाने के लिए विशेष अवसर देने का फैसला: हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निपटारा अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में आज संभाला कार्यभार, 5 साल का रहेगा टेन्योर हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS यशेंद्र सिंह खेल निदेशक बने, सुशील सारवान को शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक का जिम्मा, ये रही पूरी लिस्ट हरियाणा में 250 रुपए के लिए मर्डर; पूर्व सरपंच के बेटे को मौत के घाट उतारा, समझिए इस खूनी खेल का पूरा मामला

चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का रेल पटरियों पर प्रदर्शन; शताब्दी रोककर इंजन पर चढ़ गए कार्यकर्ता, बोले- हम राहुल गांधी की सेना, एक्शन होने पर चुप नहीं बैठेंगे

Chandigarh Youth Congress Protest

Chandigarh Youth Congress Protest

Chandigarh Youth Congress Protest: 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में सूरत कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। जिसके विरोध में कांग्रेस का देशभर की अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। जहां चंडीगढ़ भी इस प्रकार के प्रदर्शन से अछूता नहीं है. यहां भी कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है। आलम यह है कि, कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता रेल पटरियों पर बैठकर ट्रेन रोकने का काम करते नजर आ रहे हैं। जिससे कहीं न कहीं रेलवे का काम भी बाधित हो रहा है।

Chandigarh Youth Congress Protest
Chandigarh Youth Congress Protest

 

शताब्दी रोककर इंजन पर चढ़ गए कार्यकर्ता

दरअसल, शनिवार को चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रैक पर बैठ गए और चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी को रोक लिया। कार्यकर्ता शताब्दी के इंजन पर चढ़कर विरोध करने लगे। इस बीच यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए और मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

 

यूथ कांग्रेस बोली- हम राहुल गांधी की सेना

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि, मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिसके तहत हमने रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी को रोका है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी तानाशाही करते हुए अपनी मनमानी कर रहे हैं जो मन आ रहा है वो कर रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा राहुल गांधी पर बेवजह केस किए जा रहे हैं उनकी सांसदी छीन ली जा रही है। यह हम कतई सहन नहीं करेंगे। हम राहुल गांधी के साथ हमेशा खड़े हैं। हम उनकी सेना है और हम राहुल गांधी पर एक्शन से चुप नहीं बैठेंगे।

बतादें कि, कांग्रेस हाईकमान और पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का कहना है कि. राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मोदी सरकार दे रही है। क्योंकि राहुल गांधी सीना तानकर मोदी सरकार के सामने खड़े हैं और उनके खिलाफ बोलने का साहस कर रहे हैं। मोदी सरकार को यह हजम नहीं हो रहा। लेकिन मोदी सरकार यह जान ले कि राहुल गांधी की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता।

 

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता क्यों गई?

बतादें कि, 23 मार्च को 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी मानते हुए उन्हें 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, सजा के बाद राहुल गांधी को जमानत दे दी गई थी। राहुल गांधी ने साल 2019 में एक चुनावी रैली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

सजा के बाद ही सदस्यता गई

सूरत कोर्ट के फैसले के बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राजनीतिक तौर पर भी बड़ा एक्शन हो गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म कर दी गई। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय से नोटिफिकेशन जारी हुआ। जिसमें लिखा था- सूरत कोर्ट के फैसले को देखते हुए केरल की वायनाड लोसकभा सीट से सांसद राहुल गांधी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किया जा रहा है। सजा के फैसले वाले दिन से राहुल गांधी लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित रहेंगे।

राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर ऐसा क्या कहा था?

दरअसल, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को टारगेट करते हुए कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, इनका भी वही सरनेम है, जो हमारे प्रधानमंत्री का है... राहुल ने यह भी कहा कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? बतादें कि, राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ गुजरात की सूरत कोर्ट में मानहानि का केस किया गया था। जिसमें सूरत कोर्ट ने सुनवाई शुरू की थी। सूरत कोर्ट ने आरोपों को लेकर राहुल गांधी से पूछताक्ष की थी।


रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह