Chandigarh University Girls Viral Videos Case: हॉस्टल खाली कर रहीं लड़कियां, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उठाया यह कदम

Chandigarh University Girls Viral Videos Case: हॉस्टल खाली कर रहीं लड़कियां, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उठाया यह कदम, पढ़िए ताजा अपडेट्स

Screenshot 2022-09-19 150908

Chandigarh University Girls Viral Videos Case

Chandigarh University Girls Viral Videos Case : पंजाब के मोहाली जिले में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) उस समय से लगातार सुर्खियों में है जबसे यहां पर गर्ल्स स्टूडेंट्स के अश्लील वीडियोज (Girls Obscene Videos) बनाने और उन्हें वायरल करने का मामला सामने आया है| गर्ल्स हॉस्टल के अंदर ये वीडियोज बनाये गए| गर्ल्स स्टूडेंट्स का आरोप है कि करीब 60 लड़कियों के बाथरूम में नहाने के वीडियो बनाये गए हैं और उन्हें सोशल मीडिया और अन्य जगह भेजा गया है|

हालांकि, पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन का बार-बार यही कहना है कि इतनी सारी लड़कियों के वीडियोज नहीं बनाये गए और न ही उन्हें वायरल (Chandigarh University Girls Obscene Videos Viral) किया गया है| पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि जिस आरोपी लड़की पर वीडियोज बनाने के आरोप लगे हैं उसके मोबाइल में उसके खुद के निजी वीडियो मिले हैं जो कि उसने अपने एक दोस्त लड़के को भेजे हैं| बरहाल, लड़की के मोबाइल की गहनता से जांच की जा रही है|

बतादें कि, वीडियोज वायरल के मामले के बाद यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा भरपा है| इस दौरान लड़कियों के सुसाइड की खबरें भी फैली थीं जिन्हें पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निराधार बताया था| पुलिस का कहना था कि किसी ने भी सुसाइड का प्रयास नहीं किया| बल्कि लड़कियां चिंता और डर से बेहोश हो गईं थीं|

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उठाया यह कदम

फिलहाल, अब ताजी खबर यह है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट और तनावपूर्ण माहौल देखते हुए यूनिवर्सिटी को 24 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया है| जिसके बाद बॉयज हों या गर्ल्स सब अपने हॉस्टल को खाली कर अपने-अपने घर रवाना हो रहे हैं| कई लड़कियों के पैरेस्टस उन्हें यूनिवर्सिटी लेने पहुंचे हुए हैं| इसके अलावा एक बड़ी खबर यह भी आ रही है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गर्ल्स हॉस्टल के दो वॉर्डन भी सस्पेंड कर दिए हैं| इसके साथ ही एक कमेटी बनाकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है|

Chandigarh University Girls Viral Videos Case
Chandigarh University Girls Viral Videos Case
Chandigarh University Girls Viral Videos Case
Chandigarh University Girls Viral Videos Case

पुलिस की गिरफ्त में 3 आरोपी

बतादें कि, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में उस लड़की को तो पुलिस ने पहले से गिरफ्त में ले लिया था जिसपर अपनी साथी लड़कियों के वीडियोज बनाने और उन्हें वायरल करने का आरोप है| इसके आलावा पुलिस ने हिमाचल के शिमला से दो लड़कों को भी गिरफ्तार किया है| इसमें एक लड़का लड़की का नजदीकी मित्र बताया जाता है| बताते हैं कि, आरोपी लड़की इस ही वीडियोज भेज रही थी| इसके अलावा एक अन्य लड़का जो गिरफ्तार हुआ है, वह इस आरोपी लड़के का साथी है| पुलिस की गिरफ्त में इस समय वीडियो बनाने वाली लड़की सहित कुल 3 लोग हैं| जिनसे पूछताक्ष के साथ आगे की कड़ी कार्रवाई की जा रही है|