Chandigarh University Girls Case: इस सीनियर IPS अफसर के नेतृत्व में SIT का गठन

Chandigarh University Girls Case: इस सीनियर IPS अफसर के नेतृत्व में SIT का गठन, पंजाब DGP ने CM भगवंत मान के आदेश की दी जानकारी

Untitled-8

Chandigarh University Girls Case

Chandigarh University Girls Case : चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली जिले में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में गर्ल्स स्टूडेंट्स के अश्लील वीडियोज बनाये जाने के मामले में अब महिला SIT यानि Women Special Investigation Team का गठन किया गया है| इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी है|

यह भी पढ़ें - Chandigarh University Girls Viral Videos Case: हॉस्टल खाली कर रहीं लड़कियां, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उठाया यह कदम, पढ़िए ताजा अपडेट्स

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि, CM भगवंत मान का मामले में उच्च स्तरीय जांच का आदेश है| इसलिए इस मामले को लेकर 3 सदस्यीय महिला स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया गया है| यह टीम वरिष्ठ IPS अफसर गुरप्रीत देव के नेतृत्व में जांच को अंजाम देगी|

इसके अलावा डीजीपी गौरव यादव ने यह भी जानकारी दी कि मामले में 3 गिरफ्तारियां पहले ही हो चुकी हैं| गिरफ्तार होने वालों में एक छात्रा (जिस पर वीडियोज बनाने का आरोप है) और हिमाचल के इसके दो साथी लड़के (जिन्हें वीडियोज भेजने का आरोप है) शामिल हैं| इनके मोबाइल सहित सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए गए हैं|

मामला सामने आने के बाद CM भगवंत मान ने किया था यह ट्वीट

बतादें कि, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद सीएम मान ने ट्वीट करके ही उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कह दी थी| सीएम मान ने ट्ववीट करते हुए लिखा था- ''चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ...हमारी बेटियां हमारी शान हैं... घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं..जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई करेंगे...मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं...मैं आप सब से अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें...''

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का पूरा मामला क्या?

बतादें कि, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का यह पूरा मामला यहां गर्ल्स हॉस्टल के अंदर एक गर्ल स्टूडेंट द्वारा कई लड़कियों के बाथरूम में नहाते हुए उनके वीडियोज बनाये जाने और उन्हें अपने दोस्तों को भेजे जाने का है| गर्ल्स स्टूडेंट्स का आरोप है कि करीब 60 लड़कियों के बाथरूम में नहाने के वीडियो बनाये गए हैं और उन्हें सोशल मीडिया और अन्य जगह भेजा गया है|

हालांकि, पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन का बार-बार यही कहना है कि इतनी सारी लड़कियों के वीडियोज नहीं बनाये गए और न ही उन्हें वायरल (Chandigarh University Girls Obscene Videos Viral) किया गया है| पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि जिस आरोपी लड़की पर वीडियोज बनाने के आरोप लगे हैं उसके मोबाइल में उसके खुद के निजी वीडियो मिले हैं जो कि उसने अपने एक दोस्त लड़के को भेजे हैं|

बतादें कि, वीडियोज वायरल के मामले के बाद यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा भरपा है| इस दौरान लड़कियों के सुसाइड की खबरें भी फैली थीं जिन्हें पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निराधार बताया था| पुलिस का कहना था कि किसी ने भी सुसाइड का प्रयास नहीं किया| बल्कि लड़कियां चिंता और डर से बेहोश हो गईं थीं|

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उठाया यह कदम

फिलहाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट और तनावपूर्ण माहौल देखते हुए यूनिवर्सिटी को 24 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया है| जिसके बाद बॉयज हों या गर्ल्स सब अपने हॉस्टल को खाली कर अपने-अपने घर रवाना हो रहे हैं| कई लड़कियों के पैरेस्टस उन्हें यूनिवर्सिटी लेने पहुंचे हुए हैं| इसके अलावा एक बड़ी खबर यह भी आ रही है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गर्ल्स हॉस्टल के दो वॉर्डन भी सस्पेंड कर दिए हैं| इसके साथ ही एक कमेटी बनाकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है|