Chandigarh-Shimla Highway Landslide| चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे बंद, भयानक लैंडस्लाइड से सड़क गायब, देखें VIDEO

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे बंद; भयानक लैंडस्लाइड से सड़क गायब, शिमला और सोलन पुलिस ने रूट मैप जारी किया, VIDEO देखें

Chandigarh-Shimla Highway Landslide Near Parwanoo Himachal News

Chandigarh-Shimla Highway Landslide Near Parwanoo Himachal News

Chandigarh Shimla Highway Landslide: हिमाचल में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। अब सोलन जिले से भयानक लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। यहां बुधवार सुबह परवाणू में चक्की मोड़ के पास चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर अचानक से लैंडस्लाइड की घटना हुई और पहाड़ खिसकने के साथ सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। हाईवे पर सड़क गायब है और चारो तरफ मिट्टी और पत्थरों का मलबा बिखरा पड़ा हुआ है।

हालांकि, गनीमत यह है कि लैंडस्लाइड में कोई जानी नुकसान होने की खबर नहीं है। क्योंकि चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर लोगों की आवाजाही लगातार जारी रहती है। शिमला-चंडीगढ़ कनेक्ट होने के कारण हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहन दौड़ते हैं। इसलिए अगर वाहनों के निकलते समय लैंडस्लाइड की घटना होती तो कई वाहन सड़क ढहने के साथ नीचे ढह सकते थे और ऐसे में फिर लोगों की जान खतरे में पड़ जाती।

सड़क बंद, दोनों तरफ से फंसे लोग

फिलहाल, लैंडस्लाइड की घटना के बाद चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, करीब 40 मीटर के दायरे में सड़क का हिस्सा गायब होकर मलबे में तब्दील हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि, जैसे सड़क बह गई हो। बहराल, सड़क के टूटे हिस्से के दोनों तरफ लोग अपने वाहनों के साथ फंस गए हैं। ऐसे में हाईवे पर लंबा जाम लग रहा है। लोग परेशान हैं। उनके काम भी रुक गए हैं। हालांकि, चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन सड़क दुरुस्त होने और वाहनों की आवाजाही फिर से सुचारु रूप से शुरू होने में काफी समय लग सकता है।

 

शिमला-सोलन पुलिस ने किया सावधान

इधर, शिमला-सोलन पुलिस ने अपील है कि लोग चंडीगढ़ शिमला हाईवे (NH 05) का प्रयोग करने से बचें। पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा- आप सभी को सूचित किया जाता है कि चंडीगढ़ शिमला हाईवे (NH 05) परवाणु क्षेत्र में चक्की मोड़ पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। कृपया वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान का पालन करें। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है। हाईवे खुलने पर सभी को सूचित कर दिया जाएगा। पुलिस ने मैप भी जारी किया है।

 Chandigarh-Shimla Highway Landslide Near Parwanoo Himachal News
 Chandigarh-Shimla Highway Landslide Near Parwanoo Himachal News