Chandigarh- चंडीगढ़ में भयानक सड़क हादसा; तेज रफ्तार SUV और सवारियों से भरे ऑटो में भीषण टक्कर, चालक और एक लड़की की मौत
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़ में भयानक सड़क हादसा; तेज रफ्तार SUV और सवारियों से भरे ऑटो में भीषण टक्कर, चालक-एक लड़की की मौत, 4 लड़कियां घायल

Chandigarh Road Accident Speeding SUV and Auto Collision 2 Deaths

Chandigarh Road Accident Speeding SUV and Auto Collision 2 Deaths

Chandigarh Road Accident: चंडीगढ़ में बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार एसयूवी और सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, ऑटो के चारो खाने परख्च्चे उड़ गए। हादसे के वक्त ऑटो में चालक के अलावा 5 लड़कियां (स्टूडेंट्स) सवार थीं।

इस हादसे में ऑटो चालक और एक लड़की की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य 4 लड़कियां घायल हुईं। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। लेकिन 2 लड़कियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देकर यहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।

वहीं अन्य 2 घायल लड़कियों का इलाज सेक्टर-16 अस्पताल में ही चल रहा है। घायल लड़कियां लद्दाख की रहने वाली बताई जा रहीं हैं। उनके बारे में इससे ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं मृतकों में जिस लड़की की मौत हुई है। वह हिमाचल के चंबा की रहने वाली बताई जा रही है। उसका नाम अंजलि है। सभी लड़कियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच होने की जानकारी मिल रही है।

नयागांव से कॉलेज जाने को निकली थीं लड़कियां

ऑटो में सवार ये पांचों लड़कियां सेक्टर 26 खालसा कॉलेज जा रहीं थीं। लेकिन इस बीच थाना-3 क्षेत्र के अंतर्गत अचानक तेज रफ्तार एसयूवी और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं हादसे में चालक और एक लड़की ने अपनी जान गंवा दी। जबकि अन्य चार लड़कियां घायल हो गईं। जिन्हें खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि, हिमाचल की अंजली नाम की जिस लड़की की मौत हुई है। वह खालसा कॉलेज में बीए फाइनल की स्टूडेंट थी। जबकि अन्य चार लड़कियों में तीन लड़कियां बीएससी की स्टूडेंट थीं और एक लड़की अंजलि के साथ ही बीए फाइनल की स्टूडेंट थी।

खालसा कॉलेज का स्टाफ अस्पताल पहुंचा

हादसे की सूचना मिलने के बाद खालसा कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई है। खालसा कॉलेज का स्टाफ घायल लड़कियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचा। सभी लड़कियों के परिवार वालों को भी हादसे की सूचना दी जा रही है।

वहीं पुलिस ने मृतक लड़की अंजलि की डेड बॉडी अपने कब्जे में ले ली है। पोस्टमार्टम और आगे की बनती कार्रवाई के बाद अंजलि की बॉडी उसके परिवार को सौंपी जाएगी। वहीं पुलिस हादसे के कारणों को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। छानबीन के बाद पुलिस हादसे को लेकर भी बनती कार्रवाई करेगी।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी