Chandigarh Police Woman Constable Death: चंडीगढ़ पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल की डेथ; इलाज के दौरान टूट गई जिंदगी की डोर

चंडीगढ़ पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल की डेथ; कार से टक्कर के बाद PGI में भर्ती किया गया, इलाज के दौरान टूट गई जिंदगी की डोर

Chandigarh Police Woman Constable Death

Chandigarh Police Woman Constable Death After Accident

Chandigarh Police Woman Constable Death: हादसे जिंदगी को उजाड़कर रख देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ चंडीगढ़ पुलिस की एक महिला कांस्टेबल के साथ। हाल ही में महिला कांस्टेबल और उसके करीब नौ साल के बेटे को एक कार के जोरदार टक्कर मार दी थी। दोनों स्कूटी पर जा रहे थे। इधर हादसे के बाद महिला कांस्टेबल और उसके बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। पीजीआई में दोनों का इलाज चल ही रहा था और अब खबर आ गई कि महिला कांस्टेबल की मौत हो गई है। इलाज के बावजूद महिला कांस्टेबल की जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह तड़के 3 बजे के करीब महिला कांस्टेबल ने अपनी जिंदगी की अंतिम सांस ली। महिला कांस्टेबल की जिंदगी की डोर हमेशा-हमेशा के लिए टूट गई। महिला कांस्टेबल का नाम शारदा था। बताया जाता है कि, महिला कांस्टेबल शारदा के सिर और पसलियों में काफी चोट आई थी। फिलहाल, महिला कांस्टेबल के बेटे का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बेटे के भी सिर पर चोट आई है।

टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार

बतादें कि, महिला कांस्टेबल और उसके बेटे को टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीमाजरा पुलिस ने कार चालक की गिरफ्तारी की है। चालक की पहचान करीब 21 साल के राजा कुमार शर्मा के रूप में हुई है। बताते हैं कि, आरोपी कार चालक राजा टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। उसने कार मौके पर भी छोड़ दी थी।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

यह भी पढ़ें- 'ममता' का खौफनाक कत्ल; बिन ब्याह के पैदा हुई बच्ची तो युवती ने 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दी, विदेश में शारीरिक संबंध बनाए थे