Sanjay Singh Letter To PM Modi- AAP सांसद संजय सिंह ने PM मोदी को चिट्ठी लिखी; PMO और LG पर लगाए गंभीर आरोप
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

AAP सांसद संजय सिंह ने PM मोदी को चिट्ठी लिखी; PMO और LG पर लगाए ये गंभीर आरोप, अरविंद केजरीवाल को लेकर पूछे सवाल

Sanjay Singh Letter To PM Modi Over CM Arvind Kejriwal Delhi News

Sanjay Singh Letter To PM Modi Over CM Arvind Kejriwal Delhi News

Sanjay Singh Letter To PM Modi: शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार आरोपों की कड़ियां जोड़ रही है। इस क्रम में अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और इस चिट्ठी में संजय सिंह ने PMO और LG पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पीएम मोदी से अरविंद केजरीवाल को लेकर कुछ सवाल भी पूछे हैं।

संजय सिंह ने कहा है कि, दिल्ली के एक चुने हुए सीएम को तिहाड़ जेल में यातनाएं दी जा रहीं हैं। अरविंद केजरीवाल के लिए तिहाड़ जेल को यातना घर बना दिया गया है। पीएमओं और LG ‌द्वारा 24 घंटे केजरीवाल पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा नजर रखी जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वह क्या कर रहे हैं। क्या पढ़ रहे हैं क्या लिख रहे हैं। कब सो रहे हैं कब जाग रहे हैं।

उनकी एक एक गतिविधि पर ऐसे नजर रखी जा रही है जैसे मानो कोई बहुत बड़ा जासूस जासूसी करा रहा हो। सत्ता के इशारे पर पूरा सरकारी तंत्र केजरीवाल की निगरानी में लगा दिया गया है। जो जनता का काम छोड़ कर केजरीवाल को कैसे प्रताड़ित किया जाय इसकी योजना बना रहा है। केजरीवाल पर बाथरूम से लेकर खाने तक की निगरानी की जा रही है।

चिट्ठी में संजय सिंह ने केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिए जाने का भी जिक्र किया है। संजय सिंह ने चिट्ठी में लिखा है कि सीएम केजरीवाल को 23 दिन तक इन्सुलिन नहीं दी गई। जबकि केजरीवाल का शुगर लेवल बुरी स्थिति में चला गया था। इसके बावजूद उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। पूरी दिल्ली को फ्री दवाई देने वाले अरविन्द केजरीवाल को अपनी जीवन रक्षक दवाई इन्सलिन लेने के लिए कोर्ट तक लड़ाई लड़नी पड़ी।

केजरीवाल को लेकर पीएम मोदी से पूछे ये सवाल

संजय सिंह ने चिट्ठी में पीएम मोदी के सामने अपने सवालों को रखते हुए कहा- तीन बार के चुने हुए सीएम के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार क्यों किया जा रहा है? आखिर क्या गुनाह है दिल्ली के सीएम केजरीवाल का? दिल्ली के लोगों की सेवा करना क्या CM केजरीवाल का अपराध हो गया है? यही की उन्होंने दिल्ली के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, पूरी दिल्ली को अच्छा इलाज दिया, विजली-पानी फ्री किया, माताओं बहनों के लिए 1000 रूपये महीने देने की योजना लाये, श्रवण कुमार बनकर बुजुर्ग माताओं बहनों को फ्री में तीर्थ कराया। क्या यही गुनाह है? क्या बिजली- पानी, पढ़ाई लिखाई और दवाई का ख्याल रखना ही उनका अपराध हो गया है।

संजय सिंह ने पूछा- CCTV में 24 घंटे अरविन्द केजरीवाल को क्यों देखना चाहते है आपलोग? CM केजरीवाल से यह व्यक्तिगत दुश्मनी क्यों? क्या आप विपक्ष के नेता की जान लेकर उसे खत्म करना चाहते हैं? मुझे दुख है PMO और LG की निगरानी में ये सब हो रहा है। संजय सिंह ने आगे कहा- क्या देखना चाहते है कि केजरीवाल कितना बीमार हुए और केजरीवाल का मनोबल कितना गिरा? आप का पूरा तंत्र निगरानी करता है कि केजरीवाल को दवा तो नहीं मिल रही, वो इन्सुलिन के बिना कितना तड़प रहे है। केजरीवाल की इन्सुलिन बंद करने से उनकी किडनी कितनी खराब हुई? उनका लीवर कितना खराब हुआ?