चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव का रिजल्ट यहां LIVE; कांग्रेस के मनीष तिवारी की लीड कम हुई, BJP के संजय टंडन बढ़त की ओर
 
                        Chandigarh Lok Sabha Election Result 2024 Live
Chandigarh Lok Sabha Election Result: गुजरात की सूरत सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद देश की 543 में से 542 लोकसभा सीटों पर आज 4 जून को चुनाव रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। 19 अप्रैल से 1 जून तक कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए पड़े वोटों की काउंटिग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए सभी मतगणना केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना केन्द्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं।
आज चुनावी मुक़ाबला अपने निर्णायक मोड़ पर
आज चुनावी मुक़ाबला अपने निर्णायक मोड़ पर है। आज यह तय हो जाएगा कि, देश में तीसरी बार मोदी सरकार या BJP-NDA सरकार बनेगी या फिर कांग्रेस नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन का बेड़ा पार होगा. वहीं इस बीच देश में चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर सबकी नजरें बनी हुईं हैं। चंडीगढ़ जैसी हॉट सीट पर कौन बाजी मारेगा। यह देखना दिलचस्प हो गया है। चंडीगढ़ सीट पर बीजेपी के संजय टंडन और कांग्रेस-आप गठबंधन के मनीष तिवारी के बीच सीधा और कड़ा मुक़ाबला दिख रहा है। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। देखें कौन आगे-पीछे चल रहा है...
रिजल्ट अपडेट जारी है...
- दोपहर 2 बजे तक 11वें राउंड के बाद कांग्रेस-आप इंडिया गठबंधन के मनीष तिवारी 1,74,509 वोट पाकर 4,991 वोटों से आगे
- बीजेपी के संजय टंडन को अब तक 1,69,518 वोट मिले, तिवारी से पीछे चल रहे
- बहुजन समाज पार्टी से रितु सिंह 5,165 वोट पाकर तीसरे नंबर पर
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
- पहले पोस्टल बैलेट गिने गए
- बैलट पेपरों की शुरुवाती गिनती में मनीष तिवारी आगे
चंडीगढ़ के चुनावी मैदान में कुल 19 उम्मीदवार
बीजेपी उम्मीदवार संजय टंडन और कांग्रेस-आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से उम्मीदवार मनीष तिवारी समेत इस बार के चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव-2024 में कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। उम्मीदवारों में कई आजाद उम्मीदवार हैं। अकाली दल से चंडीगढ़ में कोई उम्मीदवार नहीं है। जबकि चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी से डॉ रितु सिंह उम्मीदवार हैं।
इस बार चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मनीष तिवारी और बीजेपी के संजय टंडन में कांटे की टक्कर होने वाली है। कोई और पार्टी सीधे मुक़ाबले में नजर नहीं आती है।बता दें कि, मनीष तिवारी को कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के वोटरों का समर्थन रहा है। आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में मनीष तिवारी का खुलकर समर्थन किया था और अरविंद केजरीवाल ने खुद उनके लिए चुनाव प्रचार कर उन्हें वोट देने की अपील की थी।
BJP की किरण खेर चंडीगढ़ से 2 बार सांसद बनी
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बॉलीवुड अदाकारा किरण खेर को चंडीगढ़ सीट से टिकट दी थी। जिसके बाद किरण खेर चंडीगढ़ से दोनों ही चुनाव जीतीं। लेकिन इस बार बीजेपी ने यहां से किरण खेर की टिकट काट दी और संजय टंडन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा। इसी तरह 2004 और 2009 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल संसद में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
2014 और 2019 का चुनाव भी बंसल ने लड़ा लेकिन वह हार गए। जिसके बाद पार्टी ने इस बार उनकी जगह मनीष तिवारी को यहां से लड़ाने का फैसला किया। बता दें कि, 2019 में किरण खेर को चंडीगढ़ में 231,188 यानि 50.64 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि पवन बंसल 1,84,218 यानि 40.35 प्रतिशत वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं आम आदमी पार्टी के उस समय के उम्मीदवार हरमोहन धवन को 13,781 करीब 4 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। इस प्रकार किरण खेर 46 हजार से ज्यादा वोटों से जीती थीं।
 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                