उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा; यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत से हाहाकार, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
Uttarakhand Almora Bus Fell in Deep Ditch Many Passengers Death
Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहा भिकियासैंण के नजदीक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में यात्री घायल भी हुए हैं। जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने हादसे का संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार जानकारी ले रहे हैं।
SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। SDRF की टीम को हादसे की जगह पर भेजा गया। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद के साथ राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, 6-7 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। जिनके शव पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं और उनकी पहचान करते हुए उनके परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही जो यात्री घायल हुए हैं उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।
वीडियो
CM पुष्कर धामी ने जताया दुख
हादसे पर दुख जताते हुए CM पुष्कर धामी ने लिखा, ''जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।''
सीएम धामी ने आगे कहा, ''हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं।'
