Jobs in Chandigarh: GMCH-32 में इन कई पदों पर निकली भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन और कैसे होगा सिलेक्शन? सैलरी भी जान लीजिये
BREAKING
मान सरकार की पहल से किसानों में खुशी की लहर, दशकों बाद खेतों में पहुंचा नहरी पानी! सिंचाई बदलाव का रिकॉर्ड-तोड़ असर आया नज़र साउथ कोरिया का यह कमाल सिस्टम मोहाली में भी होगा! देखिए CM भगवंत मान ने वीडियो जारी कर क्या बताया? नौजवानों के लिए खास फ्लाइट पकड़ रहे शख्स की अचानक मौत; एयरपोर्ट पर एकदम से गिरा और फिर उठा ही नहीं, एक पल में ही थम गया जिंदगी का सफर फूट-फूटकर रोने लगे सलमान खान; बंद ही नहीं हो रहे थे आंखों से आंसू, इस हालत में पहले कभी नहीं देखा होगा, धर्मेंद्र को याद कर फफके युद्ध! थाईलैंड ने कंबोडिया पर किया हवाई हमला; ट्रंप के कराए सीजफायर समझौते का क्या? दोनों देशों के बीच पहले भी जंग हो चुकी

Jobs in Chandigarh: GMCH-32 में इन कई पदों पर निकली भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन और कैसे होगा सिलेक्शन? सैलरी भी जान लीजिये

Chandigarh GMCH-32 RECRUITMENT 2022

Chandigarh GMCH-32 RECRUITMENT 2022

Jobs in Chandigarh : चंडीगढ़ जैसे शहर में लोग नौकरी करने को तत्पर रहते हैं| जहां अब उनके लिए एक सुनहरा मौका है| दरअसल, चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 यानि GMCH-32 में कई अलग-अलग पदों पर भर्ती (CHANDIGARH GMCH RECRUITMENT 2022) निकली है| इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है| आवेदन करने की लास्ट डेट 25 अगस्त 2022 है| इस डेट तक ही आप आवेदन कर पाएंगे और वो भी शाम चार बजे तक| आवेदन फीस 500 रूपए रखी गई है| भर्ती इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी|

GMCH की वेबसाइट पर मिल जाएगा आवेदन फॉर्म...

GMCH की आधिकारिक वेबसाइट Gmch.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है| GMCH (Government Medical College & Hospital) ने यहां आवेदन फार्म दिया हुआ है| आवेदक फॉर्म भरके जरूरी दस्तावेज लगाकर दिए गए पते पर भेज सकते हैं| बतादें कि, यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी और साथ ही भर्ती सरकारी रिटायर लोगों के लिए है| आवेदक की उम्र 64 साल के अंदर होनी चाहिए| भर्ती में सिलेक्शन होने पर आवेदक को पहले एक साल या रेगुलर भर्ती होने तक नौकरी पर रखा जाएगा| अगर आवेदक कार्य में कुशल दिखता है तो उसका कार्यकाल पांच साल तक किया जा सकता है| इससे ज्यादा नहीं|

भर्ती में पद कौन-कौन से?

आपको बतादें कि, चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 (Government Medical College & Hospital) में जिन पदों पर भर्ती निकली है उनमें क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर और असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं| अगर इन पदों की संख्या की बात करें तो क्लर्क भर्ती में रिक्त पदों की संख्या 14 है, स्टेनो टाइपिस्ट की संख्या 1 है, डाटा एंट्री ऑपरेटर की संख्या 1 और इसी तरह असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर की संख्या भी 1 ही है|

सुविधायें, शर्तें, सैलरी इस अधिसूचना में पढ़ लीजिये...