Chandigarh Girl Dead Body Found in Hotel
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ में युवती की हत्या? होटल में लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मौके पर

Chandigarh Girl Dead Body Found in Hotel

Chandigarh Girl Dead Body Found in Hotel

Chandigarh Girl Dead Body Found in Hotel: चंडीगढ़ के किशनगढ़ स्थित एक होटल में युवती की लाश मिली है। होटल के एक कमरे में युवती संदिग्ध हालत में मृत पड़ी हुई थी। जिसे देखकर होटल स्टाफ में सनसनी फैल गई और स्टाफ द्वारा ही इस संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जहां सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए युवती की लाश कब्जे में ले ली और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

युवती की हत्या की आशंका

शुरुवाती जांच में युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच पर युवती की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले में पुलिस जांच और आगे की बनती कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मामले में हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। होटल स्टाफ से भी पूछताक्ष की गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवती की उम्र 20 साल के करीब बताई जाती है। युवती दो दिन पहले किसी युवक के साथ होटल में कमरा लेने आई थी। दोनों ने साथ कमरा लिया। लेकिन शुक्रवार सुबह युवती की लाश कमरे में देखी गई। जिसके बाद मौके पर सनसनी फैल गई और सूचना पुलिस को दी गई।