Chandigarh Bus Accident in Ludhiana
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़ की बस का लुधियाना में एक्सीडेंट; अचानक टायर निकले, सड़क पर रगड़ती हुई डिवाइडर और खंभे से टकराई

Chandigarh Bus Accident in Ludhiana

Chandigarh Bus Accident in Ludhiana

Chandigarh Bus Accident in Ludhiana: चंडीगढ़ की बस (CTU) का लुधियाना में बड़ा एक्सीडेंट हुआ है| लुधियाना के गिल चौक फ्लाईओवर के नजदीक बस के अगले दोनों टायर अचानक बाहर निकल गए| यह हादसा वीरवार सुबह हुआ| बस लुधियाना बस स्टैंड से चंडीगढ़ आ रही थी|

बतादें कि, टायर निकलने के बाद बस बेकाबू होकर सड़क पर रगड़ती हुई डिवाइडर और खंभे से जा टकराई| वो तो गनीमत रही कि, इस टक्कर के बाद बस जहां की तहां रुक गई| डिवाइडर और खंभे से टकराने के बाद भी अगर बस नहीं रुकती तो हादसा भयावह हो सकता था|

हालांकि, डिवाइडर और खंभे के साथ बस की टक्कर काफी जोरदार रही| डिवाइडर और खंभे के टूटने के साथ बस का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है| फिलहाल, इस हादसे में सभी सवारियां सुरक्षित बताई जा रही हैं| बताया जाता है कि, बस ड्राइवर और कंडक्टर को कुछ चोटें आईं हैं| लेकिन वह ठीक हैं|

बस पलटी नहीं, अन्य वाहन चपेट में आने से बच गए

बस हादसे के दौरान एक बड़ा बचाव यह और रहा कि बस सड़क पर पलटी नहीं| साथ ही बस जिस वक्त हादसे (CTU Bus Accident) का शिकार हुई| उस वक्त सड़क पर ट्रैफिक भी कम होने की बात कही गई है| ट्रैफिक कम होने के चलते अन्य वाहन बस की चपेट में नहीं आए|