राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर चंडीगढ़ भाजपा ने शुरू किया लड्डू वितरण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर चंडीगढ़ भाजपा ने शुरू किया लड्डू वितरण

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha

चंडीगढ़, 21 जनवरी। Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को  अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर में  होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में चंडीगढ़ भाजपा द्वारा शुद्ध घी के 150 क्विंटल लडडूयों का चंडीगढ़ के श्रद्धालुओं में वितरण शुरू किया गया।
इस अभियान की शुरुआत सेक्टर 18 स्थित राधा कृष्ण मंदिर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने की। 
भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में भाजपा चंडीगढ़ द्वारा पूरे शहर में लड्डूओ का वितरण किया जा रहा है। भाजपा के सभी जिलों में यह लड्डू घर घर वितरण की लिए पहुंचाए जायेंगे। जतिंदर मल्होत्रा ने बताया कि सारा देश राम रंग में सराबोर है, सारे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश फिर से दिवाली मना रहा है। इसी तरह चंडीगढ़ में भी श्रद्धालुओं और चंडीगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। लड्डू बनाने से लेकर, लड्डुओं का भगवान को भोग लगाने के बाद और वितरण के समय एक समारोह जैसा माहौल देखा गया। इस अवसर मेयर अनूप गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व पर प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मेयर अरुण सूद, उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, शक्ति देवशाली, मेहकवीर सिंह संधू , प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा,  पूर्व मेयर रवि कांत शर्मा,  जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, सतपाल वर्मा, पार्षद दिलीप शर्मा, मनोज सोनकर, लखबीर बिल्लू, सतिंदर सिद्धू, नरेश पांचाल उमेश घई, गीता चौहान, मोहिंदर कौर और प्रदेश के अन्य कार्यकर्ता और नेतागण उपस्थित रहे।

यह पढ़ें:

भगवान राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा’का कार्यक्रम देखना ऐतिहासिक गर्व की बात - सत्य पाल जैन

भगवान श्री रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन घरों में जलाए दीप, मनाएं खुशियांः अवि भसीन

प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन का हुआ गठन, शिव पवार प्रधान नियुक्त