Chandigarh 2 Youth Dead Bodies Found at Forest: चंडीगढ़ के जंगल में 2 लाशें मिलीं; पेड़ पर मृत लटक रहे थे युवक
BREAKING
उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें

चंडीगढ़ के जंगल में 2 लाशें मिलीं; पेड़ पर मृत लटक रहे थे युवक, दहल गए देखने वाले, पुलिस ने जांच शुरू की

 Chandigarh 2 Youth Dead Bodies Found at Forest

Chandigarh 2 Youth Dead Bodies Found at Forest

Chandigarh 2 Youth Dead Bodies Found at Forest: चंडीगढ़ में पुलिस को दो लाशें मिली हैं। दोनों लाशें युवकों की हैं। दोनों युवक सेक्टर 52 कजेहड़ी के जंगल में पेड़ से फंदे पर लटक रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवकों को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा और आगे की जांच व बनती कार्रवाई करने में जुट गई।

शुरुवाती जांच में दोनों मृत युवक महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं यह माना जा रहा है कि, दोनों ने खुद से मौत को गले लगाया। यानि आत्महत्या की। हालांकि, अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा रहा। पुलिस मामले को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है। दोनों युवकों के बारे में पुलिस द्वारा ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

कुछ ही दूरी पर पेड़ से मृत लटके थे दोनों युवक

बताया जा रहा है कि, दोनों युवक कुछ ही दूर पर पेड़ से फंदे के सहारे मृत लटके हुए थे। जब लोगों की नजर इन युवकों पर पड़ी तो वह सन्न रह गए और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। दोनों युवकों के कजेहड़ी के किसी होटल में ठहरने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी हासिल करने में लगी हुई है। स्थानीय होटलों से भी पुलिस ने संपर्क किया है। पुलिस की पूछताक्ष जारी है।

यह भी पढ़ें- पानीपत में चलती ट्रेन 2 हिस्सों में बंटी, VIDEO; समालखा स्टेशन के पास घटना, दिल्ली से अमृतसर आ रही थी