Center Gave 216.80 Crore Relief Amount To Haryana| हरियाणा को केंद्र से बड़ी राहत; आपदा रिलीफ फंड से 216.80 करोड़ रुपए रिलीज

हरियाणा को केंद्र से बड़ी राहत; आपदा रिलीफ फंड से 216.80 करोड़ रुपए रिलीज, पंजाब सहित अन्य राज्यों को क्या? जानिए

Center Gave 216.80 Crore Relief Amount To Haryana

Center Gave 216.80 Crore Relief Amount To Haryana

Center Gave 216.80 Crore Relief Amount To Haryana: भारी बारिश के बाद बाढ़ आपदा से जूझ रहे हरियाणा को केंद्र से बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि के तहत हरियाणा को 216.80 करोड़ रुपए जारी किए हैं। फिलहाल, केंद्र के इस आपदा रिलीफ फंड से हरियाणा को बड़ी मदद मिलेगी और राज्य सरकार तेजी के साथ पीड़ितों को राहत पहुंचाने और राहत कार्यों से संबंधित अन्य कदम उठा पाएगी।

ध्यान रहे कि, अभी कुछ दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली गए थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पीएम मोदी को हरियाणा में बाढ़ के हालात बताए थे और नुकसान की जानकारी दी थी। फिलहाल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 216.80 करोड़ रुपए रिलीज किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

22 राज्यों को 7,532 करोड़ रुपए जारी किए गए

आपको बतादें कि, केंद्र ने राज्य आपदा मोचन निधि के तहत 22 राज्यों को 7,532 करोड़ रुपए जारी किए हैं। पंजाब को राज्य आपदा मोचन निधि के तहत 218.40 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। जबकि हिमाचल को 180.40 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसी प्रकार उत्तराखंड को राज्य आपदा मोचन निधि के तहत 413.20 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। वहीं उत्तर प्रदेश को 812 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

अन्य राज्यों को क्या? देखिए

 Center Gave Disaster Relief Fund
Center Gave Disaster Relief Fund
 Center Gave Disaster Relief Fund
Center Gave Disaster Relief Fund


केंद्र सरकार ने कहा कि, भारी वर्षा और संबंधित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए राज्यों को तत्काल कोष उपलब्ध कराने के लिए दिशा-निर्देशों में छूट भी जा रही है। पिछले वित्त वर्ष में राज्यों को दी गई राशि के उपयोगिता प्रमाण-पत्र की प्रतीक्षा किए बिना राज्यों को तत्काल सहायता जारी की गई है।

हरियाणा के इन जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान

बतादें कि, हरियाणा के 7 जिलों में बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रदेश के 7 जिले अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत और कैथल ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीते बुधवार को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था। मनोहर लाल ने सभी जिला उपायुक्तों को बारिश की वजह से हुए नुकसान का असेसमेंट कर रिपोर्ट भेजने को कहा है।

मनोहर लाल ने बताया कि अब तक 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पशुधन और मकानों पर भी बारिश और पानी का अधिक प्रभाव हुआ है। मृतकों के लिए मुख्यमंत्री ने 4 लाख के मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है उनको डिजास्टर रिलीफ फंड या डॉ अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत सहायता दी जाएगी।