सीबीआई ने रिश्वत के आरोप में एएसआई को न्यायकि हिरासत में
CBI takes ASI into judicial custody on bribery charges
पकड़ा गया आरोपी एएसआई 4 महीने पुराने मामले को डील कर रहा था।अधिकारियों को कोई नहीं लगने दी भनक।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। सीबीआई द्वारा रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार पकड़े गए आरोपी एएसआई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।यहां उसे न्यायकि हिरासत में भेज दिया।आरोपी एएसआई हितेश किसी एक्सीडेंट मामले में जब्त गाड़ी को छोड़ने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।50 हजार रुपए की डिमांड की,40 हजार रुपए में डील हुई, शिकायतकर्ता ने जिसकी शिकायत सीबीआई को दी थी। सीबीआई ने थाना 39 में ट्रैप लगाकर आरोपी एएसआई को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया।
4 महीने पुरान केस।
जानकारी सूत्रों से पता चला कि जिस उक्त मामले में सीबीआई ने आरोपी एएसआई को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है।वह मामला 4 महीने पुराना है। उस मामले को लेकर एएसआई कुछ दिनों से डील कर रहा था।और ना ही यह मामला किसी अधिकारी की नॉलेज में था।
क्या एक्सीडेंट का मामला दर्ज है?
जिस मामले में आरोपी एएसआई डील कर रहा था।क्या यह मामला दर्ज है।सीबीआई जांच कर रही है।
ढाई साल पहले ही बना था एएसआई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एएसआई
की भर्ती को अभी करीब ढाई साल ही हुए थे और उसका प्रोबेशन पीरियड भी पूरा नहीं हुआ था। पहले ही सीबीआई के हत्थे चढ़ गया।अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की तलवार भी लटक गई है।