CBI Arrested Punjab Police DSP: चंडीगढ़ सीबीआई का बड़ा एक्शन; पंजाब पुलिस के DSP को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़ CBI का बड़ा एक्शन; पंजाब पुलिस के DSP को गिरफ्तार किया, आखिर माजरा क्या है? जानिए

CBI Arrested Punjab Police DSP

CBI Arrested Punjab Police DSP

CBI Arrested Punjab Police DSP: पंजाब पुलिस के एक DSP को गिरफ्तार (Punjab Police DSP Arrested) किया गया है| रिपोर्ट्स के अनुसार, चंडीगढ़ CBI ने यह बड़ी कार्रवाई की है| सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने पंजाब पुलिस के DSP के साथ-साथ तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया है| इनमें से एक डीएसपी का रीडर बताया जाता है| वहीं, गिरफ्तार किए गए DSP की पहचान अमरोज सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी की मां का निधन; तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में कराया गया था भर्ती, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

रिश्वत के मामले में CBI का शिकंजा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन गिरफ्तारियों का पूरा माजरा रिश्वत से जुड़ा हुआ है| रिश्वत के एक पुराने मामले में DSP के अलावा तीन की गिरफ़्तारी की गई है| बताते हैं कि, डीएसपी के नाम से एक व्यापारी से 50 लाख रूपए रिश्वत की डिमांड की जा रही थी| जिसकी शिकायत उक्त व्यापारी ने सीबीआई को दी थी| वहीं सीबीआई ने जब जांच की तो मामले में अन्य आरोपियों के साथ डीएसपी की भी संलिप्तता पाई गई|

यह भी पढ़ें - क्रिकेटर ऋषभ पंत का भीषण एक्सीडेंट, हालत सीरियस; कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आग लगने के बाद जलकर खाक हुई