Case registered against Panchayat Secretary: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज
BREAKING
पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे

Case registered against Panchayat Secretary: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

Case registered against Panchayat Secretary: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

Case registered against Panchayat Secretary: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत लेने

चण्डीगढ़ 29 जुलाई Case registered against Panchayat Secretary: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति के मद्देनज़र पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा चलाए गए रिश्वत विरोधी अभियान के दौरान बलाक विकास एवं पंचायत अधिकारी मोगा के कार्यालय में पदस्थ तेजपाल सिंह पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो की हेल्पलाइन पर गांव चुहरचक जिला मोगा निवासी संदीप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने डीडीपीओ मोगा को अपने गांव में एक नीची गली के पुनर्निर्माण के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद उक्त पंचायत सचिव ने उसे इस कार्य में मदद देने के बदले पांच हजार की रिश्वत देने के लिए कहा था।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो को प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर जांच कर पंचायत सचिव के खिलाफ ब्यूरो के फिरोजपुर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।