यमुनानगर में मिला बंदूक की गोलियों के खोल से भरा कट्टा, बम निरोधक दस्ते ने खंगाला इलाका

यमुनानगर में मिला बंदूक की गोलियों के खोल से भरा कट्टा, बम निरोधक दस्ते ने खंगाला इलाका

Bullets Found in Yamuna Nagar

Bullets Found in Yamuna Nagar

यमुनानगर। Bullets Found in Yamuna Nagar: यमुनानगर के थाना क्षेत्र के हमीदा में गूगा माडी के पास प्लाट में गोली सिक्का (empty cartridges) से भरा बैग मिला है। प्लाट में खेल रहे बच्चों ने यह बैग मिट्टी से खींचा। खोलकर देखा तो इसमें गोली सिक्का(empty cartridges) था। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कट्टे में करीब 35 किलो गोली सिक्का(empty cartridges) मिला है। इनमें से कुछ में जंग भी लगा हुआ है। इतनी भारी मात्रा में कारतूस मिलने से क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। हिसार से बम स्क्वायड की टीम बुलाई गई है। वह क्षेत्र में जांच पड़ताल कर रही है।

मिट्टी में दबा मिला बैग

हमीदा में गूगा माडी के पास प्लाट पड़ा है। जिसमें आसपास के लोग कचरा व मिट्टी आदि डाल देते हैं। इस प्लाट में कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने मिट्टी में पड़ा बैग देखा तो उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। खोलकर देखा तो उसमें गोली सिक्का थे। जिसके बाद आसपास के लोगों को पता लगा और उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस तुरंत पहुंची और बैग को कब्जे में लिया। लोगों को भी इस प्लाट में न आने की हिदायत दी गई।

ताजी मिट्टी से निकला बैग

बताया जा रहा है कि इस प्लाट में दो दिन पहले कोई ट्राली से मिट्टी डालकर गया था। जिसमें ही यह बैग भी आया है। बच्चों ने भी इस बैग को ताजी मिट्टी से खींचा है। ऐसे में पुलिस उस ट्राली चालक की पहचान करने में लगी हुई है। जिससे सही जानकारी मिल सके। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे पता लग सके कि यह बैग डालते हुए किसी ने देखा है या नहीं।

हिसार से पहुंची बम स्क्वायड की टीम

रविवार की सुबह हिसार से बम स्क्वायड की टीम भी यहां पर पहुंची, क्योंकि जब बच्चों ने बैग को खोला था। उसमें से कुछ गोली सिक्का इधर उधर बिखर गए थे। बम स्क्वायड की टीम ने पूरे प्लाट में छानबीन की। कुछ जगहों पर ताजी पड़ी मिट्टी को भी हटाकर देखा गया कि कही उसमें कोई और बैग तो नहीं है। हालांकि अभी तक कोई और बैग नहीं मिला है और न ही गोली सिक्का मिला है। हमीदा चौकी इंचार्ज शमसेर सिंह ने बताया कि बैग में करीब 35 किलो गोली सिक्का मिला है। जिसे कब्जे में लिया गया है। बम स्क्वायड की टीम भी जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है।

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: