Ship Fire At Sea- बीच समुद्र जहाज में भीषण आग का VIDEO; लदे थे कंटेनर, ICG जवानों ने संभाला मोर्चा
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

बीच समुद्र जहाज में भीषण आग का VIDEO; खौफनाक सा है पूरा मंजर, Indian Coast Guard के जवानों ने संभाला मोर्चा

Cargo Carrier Ship Fire At Sea Goa Video News Update

Cargo Carrier Ship Fire At Sea Goa Video News Update

Ship Fire At Sea: गहरे और बीच समुद्र में मौजूद एक जहाज में अचानक भीषण आग लग गई। यह एक माल वाहक व्यापारिक जहाज था जो कि समुद्र में भारत और अंतर्राष्ट्रीय तटों के बीच सामान पहुंचने का काम कर रहा था। जिस दौरान जहाज में आग लगी। जहाज में कई कंटेनर लदे हुए थे। समुद्र के बीच जहाज में आग लगने का पूरा मंजर बेहद भयावह रहा।

हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के जवानों ने आग बुझाने के ऑपरेशन को अंजाम दिया। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद लेनी पड़ी। जवान हेलीकॉप्टर से जहाज के इर्द गिर्द चक्कर लगा रहे थे।

 Cargo Carrier Ship Fire At Sea Goa Video News Update

 

गोवा से करीब 102 समुद्री मील जहाज में आग लगी

बताया जाता है कि, इस माल वाहक व्यापारिक जहाज में गोवा तट से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में जाकर आग लगी। जहाज गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। इस दौरान आग से हादसे का शिकार हो गया। जहाज में आग लगने के बाद वीडियो सामने आया है।

 Cargo Carrier Ship Fire At Sea Goa Video News Update