मोहाली में गनपॉइंट पर पानीपत के युवक से लूटी कार, ढाबे पर रुका तो 4 लुटेरों ने घेरा

मोहाली में गनपॉइंट पर पानीपत के युवक से लूटी कार, ढाबे पर रुका तो 4 लुटेरों ने घेरा

Car Looted from Panipat Youth

Car Looted from Panipat Youth

चंडीगढ़। Car Looted from Panipat Youth: मोहाली में लगातार गन प्वाइंट(gunpoint) पर लूट की वारदातें हो रही हैं। कार लूट का ताजा मामला फेज 11 में सामने आया है। यहां एक ड्राइवर से वरना कार लूट(Car looted from the driver or else) कर आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक विनोद अपने मालिक पानीपत के संजय कुमार के 2 रिश्तेदारों को छोड़ने आया था। रिश्तेदार सत्संग में शामिल होने पहुंचे थे। रिश्तेदारों को फेज 10 में ड्रॉप कर विनोद फेज 12 में ढाबे पर खाना खाने रुका था। जैसे ही वह कार में बैठने लगा तो पिस्तौल के दम पर चार युवकों ने उससे पर्स, मोबाइल और कार लूट ली। रात लगभग 10.30 बजे यह घटना घटी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 बीते 20 नवंबर से अभी तक 3 कारें गन प्वाइंट पर लूटी जा चुकी हैं। ताजा मामले में शिकायतकर्ता पानीपत का विनोद कुमार है जिसके साथ यह वारदात हुई है। विनोद के मुताबिक 4 आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। विनोद पानीपत से मोहाली फेज 10 आया हुआ था।

एक ही गैंग के हाथ होने का शक

पुलिस को 4 अज्ञात गैंग मेंबर्स पर शक हैं। इससे पहले हुई कार लूट की घटनाओं में भी 4 आरोपी शामिल थे और वारदात को अंजाम देने का तरीका भी एक जैसा ही था। पुलिस CCTV आदि की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

सेक्टर 88 में कार चुराई और सरहिंद में मिली

इससे पहले बीते 23 नवंबर की रात 2 बजे सेक्टर 88 स्थित पूरब अपार्टमैंट के पास हर्षद गौतम नामक व्यक्ति और उसके 2 रिश्तेदारों से 4 लूटेरे हवाई फायरिंग करते हुए गन प्वाइंट पर कार लूट फरार हो गए थे। आरोपी होंडा सिटी कार में आए थे। अचानक उन्होंने कार रोकी और हर्षद को पिस्टल दिखाई और धमकाते हुए कार लूट ली। पुलिस को लावारिस हालत में कार सरहिंद से बरामद हुई थी। हर्षद ने टोयोटा कंपनी की ग्लांजा कार रेंट पर बुक की थी जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश घूमने जाना था।

खरड़ में कार लूटी थी

बीते 20 नवंबर को खरड़ में एक टैक्सी ड्राइवर से कार लूट हुई थी। वह लूट भी गन प्वाइंट पर हुई थी। ड्राइवर फतेहगढ़ साहिब का हरप्रीत सिंह था। उसके 2 मोबाइल फोन भी लूटेरे ले गए थे। 20 नवंबर को रात करीब डेढ़ बजे हरप्रीत सवारियां लेकर सेक्टर-68 मोहाली से खरड़ जा रहा था। जब वह खरड़ पहुंचा तो 4 आरोपी उसका इंतजार कर रहे थे। वह गाड़ी में बैठे और आगे जाकर गाड़ी लूट ली।

यह पढ़ें: