Cabinet Minister Dr. Baljeet Kaur operated on the patient's right eye
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दिमाग़ी तौर पर कमज़ोर मरीज़ गुरजीत सिंह की दाहिनी आँख का किया सफल ऑपरेशन

Cabinet Minister Dr. Baljeet Kaur operated on the patient's right eye

Cabinet Minister Dr. Baljeet Kaur operated on the patient's right eye

Cabinet Minister Dr. Baljeet Kaur operated on the patient's right eye- चंडीगढ़।  मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को अच्छा प्रशासन और उनका जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए लगातार यत्न कर रही है। इसी मंतव्य के अंतर्गत पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुक्तसर जिले के दिमाग़ी तौर पर कमज़ोर मरीज़ गुरजीत सिंह की दाहिनी आँख का मुफ़्त ऑपरेशन किया, जोकि पूरी तरह से सफल रहा।  

 कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने और अधिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुरजीत सिंह पुत्र श्री चन्द सिंह गाँव रत्ता खेड़ा जिसकी उम्र 40 साल है, की बांयी आँख का ऑपरेशन भी उनके द्वारा ही किया गया था, जब वह सरकारी सेवा में थे। अब इस मरीज़ की दाहिनी आँख का ऑपरेशन किया गया है।  

 उन्होंने कहा कि यह लोग जि़ंदगी में हमेशा आगे बढक़र काम करने के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति अब पूरी तरह अपनी आँखों से समाज को देख सकेगा और अपना अच्छा जीवन जीने के काबिल हो जायेगा।  

 डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि लोगों की सेवा करके उनकी रूह को सुकून मिलता है। मंत्री ने आगे कहा कि उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों की सेवा करना है।