Boy Thrown Acid on Girl in Delhi: दिल्ली में तेजाबी घटना, बाइक पर आए लड़के ने लड़की पर फेंका तेजाब
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

OMG, दिल्ली में तेजाबी घटना; बाइक पर आए लड़के ने लड़की पर फेंका तेजाब, सड़क पर चेहरा पकड़ बिलबिलाती रह गई पीड़िता

Boy Thrown Acid on Girl in Delhi

Boy Thrown Acid on Girl in Delhi

Boy Thrown Acid on Girl in Delhi: देश में लड़कियों पर तेजाब फेंकने की घटनाएं रुक नहीं रहीं हैं और इन घटनाओं में पीड़ित लड़कियों की जिंदगी तबाह हो जा रही है| राजधानी दिल्ली में फिर एक ऐसी घटना हुई है| दिल्ली के द्वारका इलाके में बुधवार सुबह एक लड़की पर तेजाब फेंका गया| बाइक पर सवार होकर आए लड़के ने लड़की पर तेजाब फेंका और मौके से फरार हो गया| जबकि लड़की तेजाबी हमले में सड़क पर अपना चेहरा पकड़ बिलबिलाती रह गई|

वहीं, इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और सूचना पुलिस को दी गई| पीड़ित लड़की स्कूली छात्रा है और उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है| पीड़ित लड़की को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है| जहां उसका इलाज जारी है| इधर, यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है| मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है|

बाइक पर दो लड़के आए थे

जब लड़की सड़क पर पैदल जा रही थी और तो इसी दौरान अचानक से बाइक पर सवार 2 नकाबपोश लड़के उसके पास आकर रुके| जहां बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने लड़की पर तेजाब फेंक दिया|

सुबह 9 बजे पुलिस को मिली सूचना

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई और द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में लड़की पर तेजाब फेंकने की सूचना दी गई| जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची| दिल्ली पुलिस के अधिकारी सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर लड़की का हाल-चाल जान रहे हैं और उसके बयान दर्ज करने के साथ घटना में कड़ी कार्रवाई की जाएगी| दिल्ली पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर लड़की की स्थिर बताई है। लेकिन पीड़िता के पिता के मुताबिक, लड़की की हालत खराब है, उसकी दोनों आंखों में एसिड चला गया है|

दिल्ली महिला आयोग का संज्ञान

इधर, दिल्ली महिला आयोग ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया है| दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- ''द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेज़ाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुँच रही है। बेटी को इंसाफ़ दिलाएँगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेज़ाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?''