अजब-गजब ! लड़के ने लड़की को ऐसी दी 'जादू की झप्पी' कि तोड़ दी उसकी पसलियां

अजब-गजब ! लड़के ने लड़की को ऐसी दी 'जादू की झप्पी' कि तोड़ दी उसकी पसलियां

tight hug break bones

Boy break bones of girls by give her tight hug

Chin: लोग अक्सर एक दूसरे को मिलते वक़्त झप्पी (Hug) डालकर मिलते है। ऐसा अक्सर रिश्तेदारों या दोस्तों में होना आम बात है। कहते है कि अगर किसी को प्यार से गले लगाया जाये तो दिल को थोड़ी तसल्ली मिलती है और यह बात तो फिल्म 'Munna Bhai MBBS' के डायलॉग 'जादू की झप्पी' से प्रचलित हुई है पर आपको पता है कि चीन में रहने वाले एक लड़के ने लड़की को ऐसी जादू झप्पी दी की उसकी पसलियां तोड़ कर रखदी। ये सुनकर आपको अजीब लगा होगा पर ये सच है। आइए जानते है पूरी ख़बर।  

कैसे टूटी पसली ?

दरअसल चीन के हुनान प्रांत के यूयांग शहर की महिला अपने ऑफिस पर एक सहकर्मी के साथ बातचीत कर रही थी, तभी एक पुरुष सहकर्मी उसके पास आया और उसे मजबूती से गले लगा लिया। एक दम से गले लगाने की वजह से महिला को बहुत दर्द हुआ। उस महिला को काम के बाद भी सीने में दर्द महसूस हो रहा था। उसने अपने सीने पर गर्म तेल लगाया और सो गई। सीने में दर्द बढ़ने के पांच दिन बाद महिला अस्पताल गई। 

एक्सरे स्कैन में सच आया सामने 

पांच दिन के असहनीय दर्द के बाद जब महिला डॉक्टर पास गयी और वह डॉक्टर ने जब उसका एक्स-रे स्कैन किया तो तब महिला को पता लगा कि उसकी  तीन पसलियां टूटी हुई थीं, जिनमें से दो उसके पसली दाईं ओर और एक बाईं ओर की थीं। इस इलाज के दौरान महिला को ऑफिस से कई छुटिया लेनी पड़ी जिससे उसका डॉक्टर विजिट में काफी ख़र्चा हुआ। जब वह महिला ठीक हुई तो वह अपने ऑफिस के सहकर्मी पास गई जिसने उसकी पसलियां तोड़ी थीं। उसने उसके साथ समझौता करने का प्रयास किया। उस आदमी ने विवाद किया कि उसके पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि चोट उसके गले से लगी है। 

महिला ने आरोपी को दिखाया कोर्ट का रास्ता 

महिला ने इलाज में हुए खर्चे को वसूलने के लिए अपने सहकर्मी पर कोर्ट केस कर दिया। उसने यूंक्सी कोर्ट के न्यायाधीश से कथित पसली तोड़ गले लगाने के कारण इलाज में लगे पैसों के लिए मुआवजे की मांग की। कुछ समय बाद, महिला ने अपने सहकर्मी पर आर्थिक नुकसान के लिए हर्जाने का अनुरोध करते हुए मुकदमा दायर किया। कोर्ट के न्यायाधीश ने सहकर्मी को 10,000 युआन, यानी 1.16 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।