Boxer Amit Panghal's wedding on November 2:बॉक्सर अमित पंघाल की शादी 2 नवंबर को: रिसेप्शन में होगा देसी घी के चूरमे से स्वागत
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

बॉक्सर अमित पंघाल की शादी 2 नवंबर को: रिसेप्शन में होगा देसी घी के चूरमे से स्वागत

Amit panghal

Boxer Amit Panghal's wedding on November 2:

Boxer Amit Panghal's wedding on November 2: अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल 2 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। रोहतक के मायना गांव निवासी अमित ने 4 नवंबर को होने वाले अपने रिसेप्शन के लिए अभिनेता धर्मेंद्र को निमंत्रण दिया है। हालांकि, धर्मेंद्र के स्वास्थ्य कारणों से उनके आने की संभावना कम है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के पहुंचने की उम्मीद है।

अमित पंघाल की सगाई 31 मार्च को जींद के एक निजी होटल में अंशुल श्योकंद के साथ हुई थी, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य शामिल हुए थे। अब 2 नवंबर को शादी के बाद, 4 नवंबर को रोहतक के एक निजी होटल में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।

इस रिसेप्शन में हरियाणा सरकार के कई मंत्री, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर खिलाड़ी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे। अमित के पिता विजेंद्र पंघाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी, मंत्री श्रुति चौधरी और सांसद धर्मबीर सिंह को भी निमंत्रण भेजा गया है। सगे-संबंधी और गांव के लोग भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। रिसेप्शन में आने वाले सभी अतिथियों को पारंपरिक चूरमे के साथ हलवा भी परोसा जाएगा। अमित पंघाल के पिता ने इन सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

अमित की भाभी प्रीति ने शादी को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शादी तक घर में रोजाना नाच-गाने का कार्यक्रम रहेगा और 1 नवंबर को मेहंदी की रस्म होगी। देवरानी के घर आने पर उसका भव्य स्वागत करने की पूरी तैयारी है। अमित पंघाल ने भी बताया कि बान की रस्म हो चुकी है और वे आगे की रस्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।