Istanbul Blast: तुर्की को धमाके से दहलाने वाला गिरफ्तार, जानिए हमले में अब तक कितने लोगों की मौत
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Istanbul Blast: तुर्की को धमाके से दहलाने वाला गिरफ्तार, जानिए हमले में अब तक कितने लोगों की मौत

Istanbul Blast

Istanbul Blast

इस्तांबुल. Istanbul Blast: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल का बेहद व्यस्त रहने वाला इलाका इस्तिकलाल में कल यानी रविवार (13 नवंबर) को बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है और 81 लोग घायल हुए हैं. अब इस धमाके से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. बम धमाके में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने इसकी जानकारी दी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार सोमवार को राज्य द्वारा संचालित अनादोलु एजेंसी के अंग्रेजी भाषा के ट्विटर अकाउंट ने मंत्री सुलेमान सोयलू के हवाले से यह बात कही है.

वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस धमाके को ‘हमला’ करार दिया. उन्होंने आगे कहा कि इस धमाके से ‘आतंकवाद की बू आती है.’ इंडोनेशिया में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को रवाना होने से पहले एर्दोआन ने कहा कि विस्फोट एक ‘विश्वासघाती हमला’ था और इसके अपराधियों को दंडित किया जाएगा. एर्दोआन ने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर और दो की अस्पताल में मौत हो गई.

तुर्की की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह धमाका राहगीरों से भरी रहने वाली एक सड़क पर हुआ. इस धमाके के बाद के इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इन वीडियो में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और एंबुलेंस को घटनास्थल की ओर जाते देखा जा सकता है. एक अन्य वीडियो में पुलिस और आपातकालीन राहत-बचाव कार्य देखा जा सकता है. धमाके के बाद अधिकारियों ने इलाके को खाली कराया.

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: