बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का निधन; 15 दिन बाद जन्मदिन मनाना था, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, हमेशा याद रहेंगे 'ही-मैन'
Bollywood Actor Dharmendra Died at 89 Age in Mumbai Breaking
Dharmendra Died: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और 'ही-मैन' धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली और हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। हाल ही में इलाज के लिए उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र का मुंबई स्थित उनके आवास पर इलाज चलता रहा। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 15 दिन बाद धर्मेंद्र का जन्मदिन भी था। मगर अफसोस कि इस बार धर्मेंद्र अपने जन्मदिन की खुशियां बनाने के लिए नहीं रहे।
धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ी क्षति
धर्मेंद्र का जाना भारतीय हिन्दी सिनेमा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वह एक बाकमाल एक्टर थे और एक जिंदादिल इंसान भी। धर्मेंद्र के परिवार के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड आज गहरे शोक में है और उनके साथ संजोयी अपनी यादों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसके अलावा धर्मेंद्र के निधन से पूरा देश भी गमगीन है। धर्मेंद्र स्वस्थ्य हो जायें, इसके लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी रहा। लेकिन धर्मेंद्र के निधन से उनके चाहने वाले आज मायूस हो गए हैं।
विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार
मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने नम आंखों के साथ उनकी चिता को मुखाग्नि दी और इस तरह से धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन हो गए। धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार श्मशान घाट पर मौजूद रहा। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन, अभिषेक, आमिर खान, सलमान खान, संजय दत्त समेत कई बॉलीवुड एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर व निर्देशक श्मशान घाट पर पहुंचे थे।
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर रहे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र हिन्दी सिनेमा के एक ऐसे एक्टर रहे जो लगभग हर दिल में बसे। उन्होंने एक्शन हीरो से लेकर ऐसे रोमांटिक और हास्य किरदार निभाए कि लोगों को अपना कायल बना डाला। इसके साथ ही धर्मेंद्र को बॉलीवुड के इतिहास का सबसे हैंडसम एक्टर भी माना गया। यानि वह अपने समय में बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर रहे। वहीं जवानी तो जवानी बुढ़ापे की उम्र में भी धर्मेंद्र ने ऐसे किरदार निभा डाले कि गज़ब ही मचा दिया।
8 दिसम्बर 1935 को पंजाब में लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में जन्मे धर्मेंद्र भले ही 89 साल के हो चले थे लेकिन वह हमेशा ही यह मानते रहे कि उम्र महज एक नंबर है। उनका मानना रहा कि उम्र बढ़ने से आपके जज़्बात नहीं बदल जाते हैं। हर उम्र में आप कुछ भी कर सकते हैं। इसीलिए धर्मेंद्र अपनी जिंदादिली और खुशमिजाजी के लिए भी जाने जाते रहे। धर्मेंद्र अपने फिल्मी करियर में अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके थे।