पंजाब कैबिनेट मंत्रियों के विभाग बदले; मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा का कद और बढ़ा, दिया गया यह अहम विभाग, फटाफट पढ़िए

Punjab Cabinet Ministers Portfolios Reshuffle Sanjeev Arora Breaking

Punjab Cabinet Ministers Portfolios Reshuffle Sanjeev Arora Breaking

Punjab Ministers Portfolios: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। 2 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हुआ है। जहां इसी कड़ी में मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा का कद और बढ़ गया है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडीज विभाग सौंपा गया है। पहले यह विभाग कैबिनेट मंत्री डॉ रवजोत के पास था। वहीं डॉ रवजोत को अब NRI विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है। यह विभाग अभी तक अरोड़ा के पास था। फिलहाल अरोड़ा के पास अब 3 अहम विभागों (उद्योग, बिजली और अब लोकल बॉडीज) का जिम्मा है। पंजाब सरकार के इस फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है।

संजीव अरोड़ा को पावरफुल किया जा रहा

गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा को विधायक और मंत्री बने अभी बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है। लगभग 7 महीने में ही अरोड़ा को कैबिनेट के पावरफुल मंत्रियों में जगह दे दी गई है। पिछले साल जून में संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट सीट से उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाकर सीएम भगवंत मान ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का वादा पूरा किया। 3 जुलाई 2025 को अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली थी। जिसके बाद संजीव अरोड़ा को सरकार में सबसे पहले उद्योग विभाग और NRI विभाग का कार्यभार सौंपा गया था।

संजीव अरोड़ा बने पंजाब के बिजली मंत्री

वहीं 18 अगस्त 2025 को संजीव अरोड़ा को उद्योग विभाग और NRI विभाग के साथ-साथ बिजली विभाग भी दे दिया गया। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO से बिजली विभाग लेकर अरोड़ा को दिया गया था। उद्योग, बिजली और अब लोकल बॉडीज ये तीनों ही सरकार के अंदर बड़े और अहम विभाग माने जाते हैं और इन तीनों विभागों का एक साथ अरोड़ा के पास आना। यह दर्शाता है कि मान सरकार में उनका कद कितना बड़ा है और यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में उनकी ज़िम्मेदारी और बढ़ती हुई भी देखी जा सकती है।