6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस, एक से शुरु होगा हर हर मोदी, घर घर ध्वज अभियानः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा
BREAKING
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई पर बड़ा एक्शन; अनमोल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, CM शिंदे ने कहा था- मिट्टी में मिला देंगे बंगाल CM ममता बनर्जी के साथ हादसा; हेलीकॉप्टर में पांव लड़खड़ाए, धड़ाम से गिरीं, चोटिल हुईं, VIDEO आया सामने कांग्रेस को बड़ा झटका; NSUI पंजाब के उपाध्यक्ष ने AAP जॉइन की, CM भगवंत मान ने कराई जॉइनिंग, लगातार पाला बदल रहे नेता उत्तराखंड के नैनीताल जंगल में भीषण आग, सेना बुलाई गई; विकराल लपटों को कंट्रोल करने में पसीने छूटे, हेलीकॉप्टर से पानी गिराया जा रहा मणिपुर में CRPF बटालियन पर उग्रवादियों का हमला; इतने जवान हुए शहीद, घात लगाए बैठे थे, राज्य में नहीं थम रही हिंसा

6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस, एक से शुरु होगा हर हर मोदी, घर घर ध्वज अभियानः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा

BJP Foundation Day

BJP Foundation Day

एक अप्रैल को प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा अपने घर से बूथ तक स्तर तक भाजपा ध्वज लगाने की करेंगे शुरुआत

चंडीगढ़। BJP Foundation Day: हर हर मोदी घर घर ध्वज अभियान एक अप्रैल से शुरु होगा और भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा ध्वज वितरण किए जाएंगे,ताकि वे भारतीय जनता पार्टी का ध्वज घर से लेकर अपने आफिस और प्रतिष्ठानों पर लगाकर इस अभियान को सफल बना सके। यह जानकारी चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को इस अभियान की शुरुआत वह अपने आवास पर भाजपा का ध्वज लगाकर करेंगे। इसके बाद बूथ स्तर पर ध्वज वितरण और लगाने का सिलसिला शुरु होगा।  

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा के स्थापना दिवस लेकर लगातार मैराथन बैठकें जारी हैं।चुनाव समिति और प्रमुख नेताओं के साथ हुई बैठकों में बड़े अंतर से चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई है।चंडीगढ़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को कमल भेंट करने का काम चंडीगढ़ भाजपा जनता के आशीर्वाद से करने जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार अभियान कमेटी का प्रारुप तैयार है। चुनाव के मद्देनजर पार्टी की ओर से आगामी अभियानों की रूपरेखा और कार्यक्रमों की तैयारियों पर लगातार मंथन चल रहा है। संगठन के प्रमुख नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां तय की जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं में इस बात का जुनून है कि इस बार चंडीगढ़ सीट की जीत को ऐतिहासिक बनाना है। इसलिए सभी पूरी मेहनत से काम करने के लिए जुटे हैं। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियों के बीच लोकसभा चुनाव की गतिविधियों का बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी समर्पण भावना से जुटे हैं और हर बूथ पर जीत दर्ज करने की ठान चुके हैं। वहीं इन्होंने अपील की है कि भाजपा का कार्यकर्ता एक-एक मतदाता तक पहुंचे और पिछले 10 वर्षों में हुए एतिहासिक विकास कार्यों के बारे में जनता को बताएं। चुनावी वातावरण भाजपा के पक्ष में,क्योंकि मोदी की गारंटी पर लोग विश्वास करते हैं। भाजपा विकसित भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रही है और तीसरी बार भी मोदी सरकार, 400 पार का संकल्प इस बार के चुनाव में रंग लायेगा।