BJP wining again in UP

हम जश्न मनाएंगे, नाचेंगे-गाएंगे: देखें UP में कैसे बज रहे ढोल, बंट रहे लड्डू, खिल रही होली, आखिर फिर आ रहे योगी...

BJP wining again in UP

BJP wining again in UP

पंजाब को छोड़कर बीजेपी ने बाकि चार राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा) में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सरकार बनाने जा रही है| बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां एक बार फिर भारी बहुमत से बीजेपी की सत्ता में वापसी हो रही है| योगी आदित्यनाथ फिर से यूपी की कमान सँभालने को एकदम तैयार हैं|

इधर, अबजब बीजेपी फिर से लगातार दूसरी बार यूपी की सत्ता में दाखिल हो रही है तो ऐसे में प्रदेश में जगह-जगह जश्न का माहौल है| बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता तो जश्न में डूबे ही हैं साथ ही बीजेपी को पसंद करने वाले आम लोग भी जमकर जश्न मना रहे हैं| बतादें कि, प्रदेश इस समय ढोल की गूंज और होली के रंग में रंग हुआ है| होली के त्यौहार से पहले ही जीत की होली खेली जा रही है|

BJP wining again in UP
BJP wining again in UP
BJP wining again in UP
BJP wining again in UP
BJP wining again in UP
BJP wining again in UP

देखें कितने बम्पर तरीके से आगे चल रही है बीजेपी और कितनी सीटों पर हो चुकी है जीत....

BJP wining again in UP
Caption

 

जीत पर बीजेपी नेताओं के बयान.....

हाल ही में बीजेपी ज्वाइन करने वालीं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव.....

जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है। जिस तरह से योगी जी ने इसे आत्मसात किया मुझे लगता है कि इससे अच्छी सरकार नहीं हो सकती। आज मैं सिर्फ एक ही नारा दूंगी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के सब हैं भाजपाई|

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर.....

चार राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी हैं इसके लिए मैं देश भर के भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और जनता का भी धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस ने सिर्फ “गरीबी हटाओ” के नारे दिए हैं लेकिन इसको लेकर कोई काम नहीं किया|

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले.....

हमें विश्वास था कि 4 राज्यों में बीजेपी और NDA सत्ता में आएगी और पांचवें राज्य में हमारी कोशिश थी लेकिन पंजाब के बारे में हमें इतना भरोसा नहीं था।  मोदी जी ने 8 सालों में जो काम किए हैं उसको जनता ने समर्थन दिया है। मैं जनता का आभार प्रकट करता हूं|

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह....

लोग सोचते थे कि जात-पात और परिवारदवाद से जीत जाएंगे। उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने ईमानदार शासन दिया और, गुंडागर्दी बंद हो गई। लोगों को ईमानदार विकल्प मिल गया है स्पष्ट है कि 2024 में क्या होगा। नरेंद्र मोदी जी और BJP के सामने और कोई है ही नहीं|

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ....

उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भेदभाव और समाज को बांटने वाली राजनीति के साथ हम नहीं जाना चाहते हैं। 40 साल बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में एक ही सरकार को फिर से मौका मिला है, वो भी बहुत बड़े बहुमत से| मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश में विकास का बुलडोजर लगातार चलता रहें। ईमानदार सरकार फिर एक बार जनता की सेवा करती रहें। हम दिन रात प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में जुटे रहेंगे। इस मौके के लिए हम जनता को आभार प्रकट करते हैं|

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर....

मैं सभी राज्यों की जनता का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने अपने आर्शीवाद बीजेपी को एक बार फिर दिया है। मोदी जी का काम सभी राज्यों में बीजेपी के लिए वरदान बना है, विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की सोच पर एक बार फिर जनता ने मुहर लगाया है|

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी....

जनता ने विकास और शांति व्यवस्था के लिए वोट दिया है। उत्तर प्रदेश में 30 साल बाद पहली बार लगातार किसी एक पार्टी की सरकार दूसरी बार बनने जा रही है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह....

PM की राष्ट्रीय अवतारित सोच का ये परिणाम है। कांग्रेस ने जातिवाद को महत्व दिया और PM ने राष्ट्रवाद-विकासवाद को। PM आज की तारीख़ में भारत के अवतारित पुरूष हैं जो भारत को विश्वगुरू बना रहे है। नामुमकिन को मुमकिन करना ये एक अवतारित पुरूष ही कर सकता है|

भाजपा नेता हेमा मालिनी......

महंगाई आगे पीछे होती रहती है कोई भी सरकार आती है तो, मुद्दा ये है कि महिलाओं को सुरक्षा दे रहें हैं या नहीं, महिलाएं पिछली सरकार में काफी परेशान थी। अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित हैं| इसलिए बीजेपी की जीत हुई है|

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ....

आज जनता ने एक ऐतिहासिक विजय भाजपा को दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और भारत के साथ अन्य राज्यों में जहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार है वहां जनता की प्रगति, विकास और विश्वास पर पूर्ण रूप से खड़ी हुई है|

मध्य प्रदेश क CM शिवराज सिंह चौहान....

इन चुनाव परिणामों से साफ हुआ कि तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी। आतंक और गुंडागर्दी फैलाने वालों का अब राजनीति में स्थान नहीं है। यह चुनाव संप्रदायवाद और जातिवाद से ऊपर उठा है। मोदी जी के प्रति विश्वास के रूप में जनता ने BJP को आशीर्वाद दिया|

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ....
 

उत्तर प्रदेश विपक्ष के लिए कहना चाहूंगा, "ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा...उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा| उत्तर प्रदेश की जनता ने सोच लिया कि राम राज्य लाना है और राम राज्य की शुरूआत हो गई है। एक नया उत्तर प्रदेश, एक नया भारत उस दिशा में प्रदेश की जनता ने भविष्य चुना है|

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल....

उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को विकास और गुड गवर्नेंस के मुद्दों पर आशीर्वाद दिया है... यह एक फैशन बन गया है कि जब कोई विपक्षी दल हारता है तो वह भाजपा की जीत को पचा नहीं पाटा है और तरह-तरह के आरोप लगाता है|