विधान परिषद चुनाव के दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने घोषित के छह प्रत्याशी, पहले चरण में 30 प्रत्याशियों को दे चुकी है टिकट

विधान परिषद चुनाव के दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने घोषित के छह प्रत्याशी, पहले चरण में 30 प्रत्याशियों को दे चुकी है टिकट

विधान परिषद चुनाव के दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने घोषित के छह प्रत्याशी

विधान परिषद चुनाव के दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने घोषित के छह प्रत्याशी, पहले चरण में 30 प्रत्याशियों

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव के लिए छह और प्रत्याशियों की सूची सोमवार को जारी की है। दूसरे चरण वाले क्षेत्र के यह प्रत्याशी मंगलवार तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। भाजपा ने सभी 36 सीट के लिए अपने प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी से सोमवार को सुलतानपुर, कानपुर, बस्ती, काशी, जौनपुर तथा मिर्जापुर क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें से मिर्जापुर तथा सुलतानपुर के प्रत्याशी को दोबारा मैदान में उतारा गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश विधानमंडल में अपना दबदबा कायम करने का है। सौ सीट वाले विधान परिषद में अभी समाजवादी पार्टी बहुमत है।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बस्ती-सिद्धार्थनगर से सुभाष यदुवंश, कानपुर-फतेहपुर से अविनाश सिंह चौहान, वाराणसी से डा. सुदामा सिंह पटेल, सुल्तानपुर से शैलेन्द्र सिंह, जौनपुर से बृजेश सिंह प्रिंसू तथा मिर्जापुर-सोनभद्र से विनीत सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा के बस्ती-सिद्धार्थनगर से घोषित प्रत्याशी सुभाष यदुवंश इस समय प्रदेश मंत्री हैं और पिछले सत्र में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। 

वर्तमान में सौ सीट वाली विधान परिषद में भाजपा के 35, समाजवादी पार्टी के 17, बहुजन समाज पार्टी के चार, शिक्षक कोटे तथा निर्दलीय दो-दो  तथा कांग्रेस, निषाद पार्टी व अपना दल (एस) के एक-एक सदस्य हैं। खाली 36 सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान होना है। जिसका परिणाम 12 अप्रैल को आएगा।

विधान परिषद सदस्य- भारतीय जनता पार्टी: योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, डा. महेन्द्र कुमार सिंह चौधरी भूपेन्द्र, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अरूण पाठक, डा. जयपाल सिंह व्यस्त, मोहसिन रजा,अशोक कटारिया, अशोक धवन, ठाकुर जयवीर सिंह, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, विजय बहादुर पाठक, विद्या सागर सोनकर, डा. सरोजनी अग्रवाल, अवनीश कुमार सिंह, डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह 'गुरू जी', दिनेश कुमार गोयल, डा. हरी सिंह ढिल्लो, उमेश द्विवेदी, श्रीचंद शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, अश्विनी त्यागी, गोविंद नारायण शुक्ल, धर्मवीर सिंह, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र चौधरी, जितिन प्रसाद, वीरेन्द्र सिंह तथा राम गोपाल उर्फ गोपाल अंजान।

समाजवादी पार्टी : नरेश चन्द्र उत्तम, बलराम यादव, राम सुन्दर निषाद, बलवन्त सिंह रामूवालिया,जाहिद हसन वसीम बरेलवी, मधुकर जेटली, डा. राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार, डा. संजय लाठर, डा. कमलेश कुमार पाठक, रणविजय सिंह, शतरूद्र प्रकाश, जगजीवन प्रसाद, आशुतोष सिन्हा, डा. मान सिंह यादव,लाल बिहारी यादव तथा राजेन्द्र चौधरी।

बहुजन समाज पार्टी : अतर सिंह, दिनेश चंद्रा, सुरेश कुमार कश्यप तथा भीमराव अम्बेडकर।

कांग्रेस : दीपक सिंह।

अपना दल (सोनेलाल) : आशीष कुमार सिंह पटेल। 

शिक्षक दल (गैर राजनीतिक दल) :  सुरेश कुमार त्रिपाठी व ध्रुव कुमार त्रिपाठी। 

निर्दलीय समूह : राज बहादुर सिंह चन्देल।

निर्दलीय : डा. आकाश अग्रवाल

निर्बल इण्डियन शोसित हमारा आम दल निषाद पार्टी : संजय कुमार निषाद।