BJP candidate from Ward No. 4 Anadale, Dr. Sapna Kashyap gave momentum to the election campaign

नगर निगम शिमला के चुनावी दंगल में उत्तरे सभी प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार को गति दे दी है।

BJP candidate from Ward No. 4 Anadale, Dr. Sapna Kashyap gave momentum to the

शिमला:​​नगर निगम शिमला के चुनावी दंगल में उत्तरे सभी प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार को गति दे दी है।इसी कड़ी में वार्ड नंबर 4 अनाडेल से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सपना कश्यप ने वार्ड में घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया और वॉर्ड के लोगों से वोट मांगे आपको बता दें, इस वॉर्ड में भाजपा ने मंडी के बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी को प्रभारी बनाया है और चुनाव का ज़िम्मा दिया है।

इंद्र सिंह गांधी रोजाना डॉक्टर सपना कश्यप के समर्थन में घर घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। और डॉक्टर सपना कश्यप के लिए वोट माग रहे हैं वही इस वॉर्ड से पूर्व पार्षद एवं पूर्व महापौर कुसुम सदरेट भी डॉक्टर सपना कश्यप के समर्थन में घर घर जाकर लोगों से वोट मांग रही हैं इस दौरान विधायक इंदर सिंह गांधी ने कहा कि वे जहां जहां पर भी जा रहे हैं।

वहां से जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा की इस वॉर्ड को आदर्श वार्ड बनाना डॉक्टर सपना कश्यप की प्राथमिकताओं में सबसे पहले शामिल है इसके अलावा इस वॉर्ड में पार्किंगों का निर्माण करवाना और इस वॉर्ड को हरा भरा रखना और स्वच्छ रखना एम्बुलेंस मार्गों का निर्माण करवाना डॉक्टर सपना कश्यप की प्राथमिकताएं है।