रेडियो पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने हेतु भाजपा द्वारा पूरे शहर में सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

रेडियो पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने हेतु भाजपा द्वारा पूरे शहर में सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat

मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे लोगों से जुड़े पूरी दुनिया में ऐसा द्वितीय उदाहरण नहीं----अरुण सूद
30 अप्रैल को विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है
शहर में  राजभवन,  सेंट्रल जेल सहित ढाई सौ जगहो पर किए जाएंगे सार्वजनिक कार्यक्रम

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड (Mann Ki Baat 100th Episode) का प्रसारण रविवार 30 अप्रैल को होगा।  इस अवसर  को ऐतिहासिक रूप देने के लिए भाजपा ही नहीं बल्कि अन्य संस्थाओ ने  भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है । चंडीगढ़ में भी भाजपा द्वारा ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा,  पार्टी द्वारा  शहर के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित (Programs organized at Shakti Kendras) किए जाएंगे तथा लगभग 250 सार्वजनिक जगहों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (live broadcast) होगा जिनमें पंजाब राज भवन,  हरियाणा राज भवन,  बुड़ैल सेंट्रल जेल,  रॉक गार्डन , अलांते माल,  सुखना लेक आदि प्रमुख है, इसके अलावा हजारों लाखों की संख्या में लोग घरों से प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे ।

उक्त जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  ने आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।  प्रेस वार्ता में उनके साथ प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक रामवीर भट्टी , प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, कार्यक्रम सह संयोजक मनीष कुमार  भी उपस्थित थे।

 इस अवसर पर अरुण सूद ने कहा कि पूरी दुनिया में यह पहला उदाहरण है जहां किसी देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष  हर महीने लोगों से सीधा संवाद करते हैं। पूरी दुनिया मे ऐसा कोई द्वितीय उदहारण नही मिलता। प्रधानमंत्री के मन की बात से लोगों में उत्साह बढ़ता है तथा राष्ट्रभक्ति की भावना आती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम एक जन आंदोलन है। इस माध्यम से वे  देश के लोगों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों के साथ कनेक्ट होते हैं और उनकी समस्याओं पर बात करते हैं, देश के लीडर होने के नाते उनका काम काबिल-ए -तारीफ है। मोदी ने दिखाया कि संचार के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कैसे किया जाता है  कम्युनिकेशन से लोगों को रास्ता कैसे दिखाया जा सकता है। वे लोगों को बताते हैं कि आपका नजरिया क्या है। फ्यूचर में लोगों का सपोर्ट कैसे हासिल करना है। मन की बात में ऐसे ही अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात होती है। अरुण सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात से लोग देश की प्रोग्रेस और सरकार की वर्किंग को लेकर ऑप्टिमिस्टिक हैं। उन्हें लगता है कि देश सही दिशा में जा रहा है। 60 प्रतिशत लोगों में राष्‍ट्रनिर्माण के कार्यों में योगदान देने का जज्बा पैदा हुआ। सरकार के प्रति आम भावना का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक  सर्वे के अनुसार 63 फीसदी लोगों का रवैया सरकार के प्रति पॉजिटिव हुआ है, 59 फीसदी लोगों को लगता है कि ‌उनका भरोसा सरकार पर बढ़ा है। 55% लोगों ने कहा कि वे देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। 58% श्रोताओं ने कहा कि उनकी लिविंग कंडीशंस में सुधार हुआ है।
सूद ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को देश के 100 करोड़ नागरिकों ने कम से कम एक बार सुना है। वहीं, 23 करोड़ लोग इस कार्यक्रम के नियमित श्रोता हैं।
इस खास उपलब्धि पर सरकार की ओर से 100 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा. इस सिक्के पर माइक्रोफोन के साथ ‘मन की बात 100’ लिखा होगा और यह चार धातुओं से बना होगा।

मन की बात कार्यक्रम के अब तक के संस्करणों में  प्रधानमंत्री ने लगभग 500 साधारण व्यक्तियों तथा  250 संस्थाओं का जिक्र किया जिनमें लगभग 100 व्यक्तियों को दिल्ली के मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा तथा शेष को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा । 
अरुण सूद ने यह भी दावा किया कि 30 अप्रैल को मन की बात का 100 वां एपिसोड रिकॉर्ड बनाने वाला है तथा इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

इस अवसर पर राजनीति के पुरोधा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर उनको श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
अरुण सूद ने शहरवासियों से इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने का अनुरोध किया है।

यह पढ़ें:

दिल्ली मेट्रो में युवक ने खुलेआम 'हस्तमैथुन' किया; बगल में बैठी लड़की शर्म से भागी, महिला आयोग से नोटिस जारी VIDEO VIRAL

Solar Halo: आसमान में सोलर हालो को देख लोग रह गए दंग, क्या वजह है इस रहस्यमय सतरंग गोले की ? पढ़े पूरी ख़बर 

दिल्ली: आठवीं के छात्र को स्कूल के पास पीट-पीटकर मार डाला