Bihar Girls Condom Slogans: 'अगर पति आवारा है, कंडोम ही सहारा है'; छात्राओं से नारे लगवाने का वीडियो, मचा तहलका

'अगर पति आवारा है, कंडोम ही सहारा है'; लड़कियों से खुलेआम नारे लगवाने का वीडियो, इंटरनेट पर मच गया तहलका, बिहार में ये क्या?

Bihar Nursing Girls raised Condom slogans for AIDS Awareness

Bihar Nursing Girls raised Condom slogans for AIDS Awareness

Bihar Girls Condom Slogans: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और इसके बारे में जमकर चर्चा है। लोग इस वीडियो को आपत्तिजनक बता रहे हैं। दरअसल यह वीडियो बिहार के समस्तीपुर का है। जहां लड़कियों से कंडोम के बोल्ड नारे लगवाए गए। जो वीडियो सामने आया है उसमें लड़कियां नारे लगा रहीं हैं और कह रहीं हैं- 'अगर पति आवारा है, कंडोम ही सहारा है', इसी के साथ एक और नारा लगाया जा रहा है- 'परदेस न जाना बलम जी, एड्स न लाना बलम जी'।

दरअसल, यह पूरा वाकया हाल ही में 1 दिसंबर को मनाए गए विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) का है। जहां एड्स जागरूकता को लेकर नर्सिंग की लड़कियों से इस तरह के नारे लगवाए गए। एक जनाब लड्कीयों से ये चौंकाने वाले नारे लगवाते दिख रहे हैं। फिलहाल छात्राओं के इस अनोखे और हैरान करने वाले कैंपेन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो देखने के बाद ज़्यादातर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि कुछ लोग इसे सिर्फ जागरूकता फैलाने और सीधा संदेश देने के रूप में देखकर आगे बढ़ गए।

200 साल पुराना कंडोम म्यूजियम में रखा गया; देखने के लिए दौड़े जा रहे लोग, कंडोम पर कामुक तस्वीर भी प्रिंट, जानिए कंडोम का इतिहास

लोग बोले- ये घटिया और आपत्तिजनक

इस तरह के जागरूकता अभियान का विरोध जताने वाले लोगों ने कहा कि जिस तरह से कंडोम को लेकर लड़कियों से नारे लगवाए गए, इससे लड़कियां असहज हुईं और ये घटिया और आपत्तिजनक है। लोगों ने कहा कि जिसने ये नारेबाजी करवाई है क्या वो अपने घर की बहन-बेटियों से ये नारे लगवा सकता है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने ऐसे नारों को पुरुषों के अपमान से जोड़ दिया और कहा कि पुरुषों की इन्सल्ट है और उन्हें विशेष रूप से टार्गेट किया गया है।

ये क्या! स्कूल में छात्रों के बैग से निकले कंडोम; 7वीं से 10वीं क्लास के छात्रों के बैग चेक किए गए तो हैरान रह गए सब, और भी चीजें मिलीं

 

'मैम...सरकार 20-30 रुपए का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती? कल को फिर तुम कॉन्डम भी मांगोगी', लड़की के सवाल पर महिला IAS का बेतुका बयान