Bihar CM Nitish Kumar Met Former Haryana CM Om Prakash Chautala

हरियाणा के पूर्व CM से बिहार के मुख्यमंत्री की खास मुलाकात: भाजपा से अलग होने पर नीतीश कुमार को बड़ी बात कह गए ओम प्रकाश चौटाला, तस्वीरें

Bihar CM Nitish Kumar Met Former Haryana CM Om Prakash Chautala

Bihar CM Nitish Kumar Met Former Haryana CM Om Prakash Chautala

Bihar CM Nitish Kumar Met Former Haryana CM Om Prakash Chautala : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों सुर्खियों के शिखर पर हैं| हालांकि, नीतीश पहले भी सुर्खियों में रहते थे लेकिन तबसे ज्यादा हैं जबसे हाल ही में उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है और लालू यादव की पार्टी RJD से जा मिले हैं और नई सरकार बना ली है| इसके अलावा एक और खास बात यह है कि, बिहार की सत्ता से भाजपा को बाहर करने के बाद अब नीतीश कुमार भाजपा को देश की सत्ता से भी बाहर करने पर आमादा हो गए हैं|

दरअसल, अब नीतीश कुमार मिशन- 2024 पर काम कर रहे हैं| नीतीश कुमार की अब यह कोशिश है कि भाजपा को देश की सत्ता से कैसे बाहर किया जाए? नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और भाजपा को किसी भी तरह से हार का मजा चखाना चाहते हैं और यही कारण है कि वह विपक्ष के नेताओं को एकसाथ लाने में जुट गए हैं| बीते कल ही नीतीश बिहार से दिल्ली दौरे पर आये हैं| जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की है|

दिल्ली से गुरुग्राम आकर ओम प्रकाश चौटाला से भी मिले

इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहा| नीतीश कुमार दिल्ली से गुरुग्राम भी आये और उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला (OP Chautala) से उनके आवास पर खास मुलाकात की| साथ लंच किया| बताया गया कि, इस मुलाकात में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओमप्रकाश चौटाला से पारिवारिक एवं राजनीतिक विषयों पर काफी देर तक चर्चा की।

Bihar CM Nitish Kumar Met Former Haryana CM Om Prakash Chautala
Bihar CM Nitish Kumar Met Former Haryana CM Om Prakash Chautala
Bihar CM Nitish Kumar Met Former Haryana CM Om Prakash Chautala
Bihar CM Nitish Kumar Met Former Haryana CM Om Prakash Chautala

भाजपा से अलग होने पर नीतीश कुमार को ओपी चौटाला की बात

बतादें कि, नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के मुद्दे पर भी ओम प्रकाश चौटाला ने अपनी प्रतिक्रिया दी| नीतीश कुमार ने खुद बताया कि जब वह ओम प्रकाश चौटाला से मिले तो उन्होंने उनसे कहा कि उनका भाजपा से अलग होने का फैसला एक अच्छा फैसला था|

Bihar CM Nitish Kumar Met Former Haryana CM Om Prakash Chautala
Bihar CM Nitish Kumar Met Former Haryana CM Om Prakash Chautala