निज्जर मर्डर केस: ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर का बड़ा बयान, कहा- मुझे जो जानकारी दी गई, वो इंटरनेट पर भी मौजूद
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

निज्जर मर्डर केस: ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर का बड़ा बयान, कहा- मुझे जो जानकारी दी गई, वो इंटरनेट पर भी मौजूद

Nijjar Murder Case

Nijjar Murder Case

ब्रिटिश कोलंबिया। Nijjar Murder Case: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ने को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब तो ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रीमियर ने ट्रूडो पर बड़ा आरोप लगाया है।

'निज्जर की हत्या की जानकारी छिपा रही सरकार'

सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रीमियर डेविड एबी ने कहा है कि कनाडा की  सरकार खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जानकारी को छिपा रही है। बता दें कि ब्रिटिश कोलंबिया ही वह जगह है, जहां निज्जर की 18 जून को गोली मारकर हत्या की गई थी।

डेविड एबी ने कहा कि निज्जर की हत्या के बारे में पीएम ट्रूडो ने जो कुछ भी कहा है, वह लोगों को इंटरनेट के जरिए पहले से पता है। उनके पास कोई ठोस जानकारी नहीं है।

ट्रूडो के आरोपों को भारत ने बताया 'बेतुका'

एबी का यह बयान ट्रूडो द्वारा संसद में निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाने के बाद आया है। हालांकि, भारत ने भी ट्रूडो के आरोपों को 'बेतुका' और 'राजनीति से प्रेरित' बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।

'मुझे पूरा संदेह है कि...'

सीबीसी न्यूज के मुताबिक, एबी ने कहा कि उन्हें पूरा संदेह है कि कनाडा की सरकार ऐसी जानकारी छिपा रही हो, जो प्रांत को भारत से जुड़े अपने लोगों को विदेशी हस्तक्षेप से बचाने में मदद कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने संपर्क किया था, लेकिन हमसे अच्छी जानकारी साझा नहीं की गई।

न्यूयॉर्क में क्या बोले ट्रूडो?

गौरतलब है कि गुरुवार को न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रूडो अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। उनसे जब भारत पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो वे बार-बार यही कहते रहे कि यह मानने के 'विश्वसनीय कारण' हैं कि भारत निज्जर की मौत से जुड़ा हुआ है।

यह पढ़ें:

भारत ने UN में लगाई पाकिस्तान की क्लास, कहा- 'आतंकवादी फैक्ट्री बंद करे पाकिस्तान, तुरंत खाली करे PoK'

Pakistan में 2 अलग-अलग ऑपरेशन में 8 आतंकी ढेर, सेना ने पांच को किया गिरफ्तार

इंडोनेशिया का माउंट सेमेरू ज्वालामुखी फटा, लोगों को इलाके से दूर रहने की दी गई चेतावनी