Big setback to Congress before Adampur by-election, see the whole matter
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

आदमपुर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, देखें है पूरा मामला 

Hadda-Dhantodi

Big setback to Congress before Adampur by-election, see the whole matter

Big blow to Congress before Adampur by-election : हिसार। हरियाणा के हिसार के आदमपुर उप चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जहां पार्टी नए नेताओं को जोड़ रही है, वहीं पुराने पार्टी छोड़ रहे हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद मारकंडा के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने कांग्रेस छोड़ दी है। धंतौडी मौजूदा समय में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। धंतौड़ी सैलजा गुट के माने जाते हैं। वे भाजपा में शामिल होंगे और आदमपुर उप चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार कर सकते हैं।

धंतौड़ी ने हुड्डा पर लगाए आरोप

अपने इस्तीफे के बाद धंतौड़ी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने किसी को आगे नहीं बढऩे दिया। दीपेंद्र राजनीति रुप से परिपक्प नहीं है। दीपेंद्र ने कोई मेहनत नहीं की। वह जब भी एमपी बना, तब वह अपने पिता की बदौलत ही बने। हरियाणा में एक कहावत है कि बड़ के नीचे बड़ नहीं बना करता। हुड्डा का बस चले तो सबको उड़ा दें।

पुत्र मोह में सबको किनारा कर रहे हुड्डा

हुड्डा पुत्र मोह में सबको किनारा कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस अगले 20 साल नहीं आएगी। हुड्डा 95 साल तक राजनीति करेंगे तो किसी युवा को आगे नहीं आने देंगे। 18 वर्षों में सेकेंड लाइन और थर्ड लाइन तैयार नहीं की। हुड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने जब जब चुनाव लड़ा तो विधायकों की सीटें निरंतर कम होती आ रही।अनिल धंतौड़ी ने नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल का गुणगान किया। दोनों का जीवन सादगी भरा है। ऐसे में स्पष्ट है कि वे भाजपा में शामिल होंगे।

कुमारी सैलजा के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और उदयभान के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर धंतौडी ने तंज किया था। धंतौड़ी ने ट्वीट करके कहा था कि भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपनी खडाऊं रख दी है। इसके बाद ट्वीट किया था कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी भूपेंद्र हुड्डा की जेब में है। कांग्रेस एक समूह होता था, आज एक व्यक्ति बनकर रह गया है।