पाकिस्तान के भरे बाजार में बम ब्लास्ट; कई लोग मारे गए, पूरा इलाका थर्राया, भगदड़ मची, चीख-पुकार के बीच जान बचाते दिखे लोग
Big Bomb Blast in Khyber Pakhtunkhwa Pakistan Terrorist Attack
Pakistan Blast News: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में एक बड़ा बम धमाका हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां लक्की मरवत (Lakki Marwat) जिले में मंगलवार को भरे बाजार में बम ब्लास्ट होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस आतंकी हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
बताया जाता है कि ब्लास्ट इतना भीषण और जोरदार था की पूरा इलाका थर्रा गया। धमाके के बाद बाजार में भगदड़ मच गई और लोग चीख-पुकार के बीच अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं इस धमाके को लेकर जानकारी दी जा रही है की यह बम धमाका बाजार में मौजूद एक ऑटो-रिक्शा में हुआ, जिसमें IED विस्फोटक लदा हुआ था। यह आत्मघाती हमला भी माना जा रहा है।
ये वीडियो सामने आया
खैबर पख्तूनख्वा में 48 घंटों में ये दूसरा बम धमाका
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में पिछले 48 घंटों में ये दूसरा बड़ा बम धमाका है। इससे पहले हाल ही में बन्नू इलाके में हुए कार बम ब्लास्ट में 20 से ज्यादा लोग मारे गए थे। जिसमें 15 पाकिस्तानी पुलिस कर्मी= शामिल थे। इस धमाके में पाकिस्तानी पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया गया था। वहीं इस धमाके के पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का हाथ बताया गया था।
खैबर पख्तूनख्वा में TTP काफी एक्टिव
आतंकी संगठन TTP खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा एक्टिव है। वहीं खैबर पख्तूनख्वा का अफगानिस्तान से लंबा बार्डर लगता है। आपको ज्ञात ही होगा की पाकिस्तान सरकार ने इस ग्रुप को प्रतिबंधित किया हुआ है। जहां पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सेना और टीटीपी के बीच टकराव तेजी से बढ़ा है। TTP ने कई पाक सैनिकों की जान ली है। वहीं पाक सेना ने भी हमला कर कई TTP आतंकी ढेर किए है।
इसके अलावा हाल ही में पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में TTP के ठिकानों को निशाना बनाया था। जिसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। क्योंकि अफगानिस्तान का आरोप था कि पाकिस्तान ने उसके नागरिक इलाकों पर बमबारी की। बता दें कि तहरीक-ए-तालिबान अफगानिस्तान के तालिबान से अलग है, लेकिन अफगानी तालिबान के साथ विचारधाराओं में समानता रखता है। जिसके चलते पाकिस्तान TTP को उकसाने के लिए अफगानिस्तान पर आरोप लगाता है।