Pakistan Afghanistan: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला; काबुल में बरसाए बम, एक अस्पताल को उड़ाया, 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर भीषण हमला; काबुल में बरसाए बम, एक अस्पताल को उड़ाया, एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत

Pakistan Big Attack On Kabul Afghanistan 400 People Killed in Air Strike

Pakistan Big Attack On Kabul Afghanistan 400 People Killed in Air Strike

Pakistan Attack On Afghanistan: दुनिया में अब तबाही मची हुई है। उधर मिडिल ईस्ट में 'अमेरिक-इजरायल' और ईरान की भयानक जंग जारी है तो इधर अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बड़ी जंग होती नजर आ रही है। दोनों देशों के बीच आपसी तनाव लंबे समय से चरम पर है। इस बीच बीती रात पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर भीषण एयर स्ट्राइक की है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने JF-17, F-16 से काबुल में ताबड़तोड़ बमबारी की। इस दौरान एक नशा मुक्ति अस्पताल पर भी हमला किया गया। पाकिस्तान के भयंकर हमले से काबुल शहर धुएं के गुबार में ढंका नजर आया।

'ईरान के किसी भी बॉर्डर को पार न करें भारतीय नागरिक'... भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, कहा- फिर मदद करना मुश्किल हो जाएगा

पाक एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की इस एयर स्ट्राइक में काबुल में लगभग 400 लोगों की मौत हुई है और 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान का अफ़ग़ानिस्तान पर यह अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है, जिसमें अफ़गानिस्तान में सालों में इस तरह की सबसे बड़ी सामूहिक मौतें हुईं हैं और इस हमले की क्रूरता भी देखिए की एक अस्पताल को भी निशाना बनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। मरने वालों में ज़्यादातर अस्पताल के लोग ही शामिल हैं। हमले के बाद भयानक आग में जलते अस्पताल का वीडियो सामने आया है।

 

वहीं तालिबान सरकार के अनुसार भी यह दावा किया गया है कि पाकिस्तानी हमले में 400 से अधिक लोग मारे गए और 250 से अधिक घायल हो गए। हालांकि दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी भूमिका से इनकार कर रहा है। पाक के इस हमले को तालिबान सरकार ने अमानवीय बताया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया हो। इससे पहले हाल ही में पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान पर हवाई हमले किए थे। जिसके बाद जवाब में तालिबान ने भी पाकिस्तान के कई ठिकानों पर ड्रोन दागे थे।

जबकि इससे पहले पिछले दिनों में भी पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच टकराव दिखता रहा है। पाकिस्तान के हमले में अफ़ग़ानिस्तान में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि वह केवल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों को निशाना बना रहा है। यह संगठन पाकिस्तान में प्रतिबंधित है। जिसने कई बार पाकिस्तान की सेना पर हमला किया है। जिसमें कई पाक सैनिकों की मौत हुई है।

फिलहाल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर खूनी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। एक तरफ पाकिस्तानी सेना जहां अफगान इलाकों पर हवाई हमला कर रही है तो वहीं तालिबान लड़ाके भी जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। यानि दोनों देशों के  बीच तनाव चरम पर है। वहीं तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान उसके आवासीय इलाकों को निशाना बना रहा है। जिसमें आम नागरिकों की जान जा रही है।