महाराजगंज: ‘मजदूर दिवस’ के दिन बड़ा हादसा, ईंट-भट्टे की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की दबकर मौत
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

महाराजगंज: ‘मजदूर दिवस’ के दिन बड़ा हादसा, ईंट-भट्टे की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की दबकर मौत

Big accident on Labor Day

Big accident on Labor Day

महराजगंज। Big accident on Labor Day: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसगार में ईंट भट्ठे पर बुधवार की शाम पांच बजे के करीब दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की दबकर मृत्यु हो गई। दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल व मृतक झारखंड प्रदेश के लोहरदगा जिले के निवासी हैं।

नौसागर गांव के समीप बृजभूषण ईंट भट्ठा चलाते हैं। बुधवार की शाम ईंट निकासी के दौरान अचानक दीवार भरभरा कर श्रमिकाें के ऊपर गिर गई। जिससे वहां कार्य कर रहे पांच श्रमिक दब गए। दीवार गिरते ही वहां अफरा- तफरी मच गई।

मौके पर तीन श्रमिकों की मौत

स्थानीय लोगों ने दौड़ कर ईंट व मिट्टी हटा कर श्रमिकों को बाहर निकाला। इस दौरान संतोष उराव निवासी बेटहट जामुन टोली थाना व जनपद लोहरदगा, पार्वती निवासी पतरातु, खलिहान टोली थाना किसको जनपद लोहरदगा व सुशीला उराव जीमा निवासी बरवाट टोली, थाना कुडू , जनपद लोहरदगा झारखंड की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

रमेश निवासी खलिहान, पतरातु टोली, थाना बठाडू, जनपद लोहरदगा व शांति निवासी बोंगा थाना बगाडू जनपद लोहरदगा झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। एसडीएम फरेंदा नवीन प्रसाद, सीओ अनिरुद्ध कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।