Bharat Jodo Yatra reached Delhi
BREAKING
पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचते ही राहुल गांधी का भाजपा व आरएसएस पर तीखा प्रहार, देखें क्या कहा

Bharat Jodo Yatra Bharat Jodo Yatra reached Delhi

Bharat Jodo Yatra Bharat Jodo Yatra reached Delhi

Bharat Jodo Yatra reached Delhi- भारत जोड़ो यात्रा के शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी (Delhi) में प्रवेश करने के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Senior Congress Leader) ने भाजपा और आरएसएस (BJP & RSS) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी नीतियां नफरत फैलाने की हैं, लेकिन आम लोग सद्भाव चाहते हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस (BJP & RSS)  की नीतियां डर और नफरत फैलाने की हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। मैंने नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोली है। शनिवार तड़के बदरपुर सीमा में प्रवेश करने वाली यात्रा सुबह 10.30 बजे आश्रम पहुंचेगी। वहां से एक छोटे से ब्रेक के बाद मेगा वॉकथॉन दोपहर 1.30 बजे फिर से शुरू होगी और हजरत निजामुद्दीन और इंडिया गेट से होते हुए लाल किला तक पहुंचेगी।

लाल किले पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद यात्रा 3 जनवरी तक रुकेगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक नौ दिनों के ब्रेक के दौरान कंटेनरों की मरम्मत की जाएगी और इसे उत्तर में कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जाएगा।

उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, इस दौरान कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।

यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद से और फिर 6 जनवरी को पानीपत सीमा पर सनौली खुर्द से फिर शुरू होगी।

इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें: