Bhagwant Mann Punjab New CM

Punjab: भगवंत मान दे रहे इस्तीफा... जानिए क्या है पूरा मामला?

Bhagwant Mann Punjab New CM

Bhagwant Mann Punjab New CM

Punjab News : पंजाब में अब आम आदमी पार्टी की सरकार है और सीएम हैं भगवंत मान| हालांकि, भगवंत मान का अभी सीएम पद की शपथ लेना बाकी है लेकिन इससे पहले उन्हें संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा देना पड़ेगा| जो वह अब देने जा रहे हैं| भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया - आज दिल्ली जाकर मैं संगरूर के MP पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया, इस लिए बहुत धन्यवाद। अब पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है, संगरूर के लोगों से वादा करता हूँ कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज़ लोक सभा में फिर से गूंजेगी।

2014 में AAP में शामिल हुए थे भगवंत मान  ...

बतादें कि, पहले भगवंत मान Peoples Party of Punjab में हुआ करते थे लेकिन 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और आप में शामिल होने के बाद उनकी राजनीतिक पारी में गजब की चमक आ गई| मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने व 2019 में फिर से जीत दर्ज कर लगातार दो बार जीतने का संगरूर में रिकार्ड कायम किया| पर अब वह आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के CM के रूप में अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने जा रहे हैं|

16 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ....

ज्ञात रहे कि, भगवंत मान राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं| भगवंत मान का 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे शपथ समारोह होगा| मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ ले रहे हैं| मान के शपथ समारोह में दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी मौजूद रहने वाले हैं| वहीं, नई कैबिनेट के बारे में भगवंत मान का कहना है कि हमारे पास एक अच्छा कैबिनेट होगा, ऐतिहासिक निर्णय होंगे, जो पहले कभी नहीं किए गए, लेकिन अब किए जाएंगे। पर इसके लिए इंतजार करना होगा|

AAP नेता संजय सिंह से की मुलाकात....

संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा देने से पहले भगवंत मान ने AAP नेता संजय सिंह से मुलाकात की| इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में भगवंत जी की प्रचंड जीत पर मैंने उन्हें बधाई दी। पार्टी सभी वादे पूरा करेगी। आज संसद की सदस्यता से वो इस्तीफा दे रहे हैं। भगवंत मान की शेर की दहाड़ जो संसद में गूंजती थी वो अब सुनाई नहीं देगी, लेकिन पंजाब की विधानसभा में वो आवाज जरूर सुनने को मिलेगी|

देखें पंजाब का पूरा रिजल्ट.....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है|