Bhagwant Mann Govt Action On Corruption: पंजाब में भ्रष्टाचार पर 130 से ज्यादा सरकारी अधिकारी हुए अरेस्ट

भगवंत मान सरकार का भ्रष्टाचार पर 'महाएक्शन': पंजाब में 130 से ज्यादा सरकारी अधिकारी हुए अरेस्ट, कुल 200 से अधिक गिरफ्तारियां

Bhagwant Mann Govt Action On Corruption

Bhagwant Mann Govt Action On Corruption

Bhagwant Mann Govt Action On Corruption : पंजाब में AAP की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Govt) का भ्रष्टाचार पर 'महाएक्शन' हुआ है| भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए राज्य में 130 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों सहित कुल 200 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं हैं| दरअसल, भ्रष्टाचार पर एक्शन का यह पूरा आंकड़ा पिछले पांच महीने का है| पंजाब में भगवंत मान सरकार को पांच महीने हो गए हैं और इस दौरान सरकार द्वारा ही बीते रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह सारी जानकारी दी गई है|

विजिलेंस ब्यूरो ने द्वारा हुईं गिरफ्तारियां

पंजाब सरकार ने बताया है कि पिछले पांच महीने में सतर्कता ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप में 135 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन 135 अधिकारियों में से 25 गजेटेड अधिकारियों सहित कई अलग-अलग विभाग के अधिकारी शामिल हैं| इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक वरिष्ठ अधिकारी भी है| इसके अलावा सतर्कता ब्यूरो द्वारा 80 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें सरकार के एक पूर्व मंत्री विजय सिंगला और पिछली कांग्रेस सरकार के एक पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत सहित कई अलग-अलग लोग शामिल हैं|

भ्रष्टाचार की लड़ाई में सरकार को कमाल की सफलता मिली

वहीं, सरकार की ओर कहा गया पंजाब की सत्ता में आने के बाद उसके द्वारा पांच महीने में जो भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ी गई| उसमें अभूतपूर्व सफलता मिली है। ऐसी लड़ाई सिर्फ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ही लड़ सकती है|

सीएम मान ने पहले ही कह रखी है यह बात

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को लेकर पहले ही सख्त हिदायत जारी कर रखी है| सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में अब भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा|