Bhagwant Mann government kept Rs 990 crore for higher education
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

Punjab: भगवंत मान सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए रखे 990 करोड़ रुपए: हरजोत सिंह बैंस

Bhagwant Mann government kept Rs 990 crore for higher education

Bhagwant Mann government kept Rs 990 crore for higher education

Bhagwant Mann government kept Rs 990 crore for higher education- पंजाब राज्य की सरकारी यूनिवर्सिटियों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए बजट में 990 करोड़ रुपए रखे गए हैं।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के उच्च शिक्षा संबंधी मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सरकारी शिक्षा तंत्र को मज़बूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य की सरकारी यूनिवर्सिटियों की ओर कभी भी ध्यान नहीं दिया था, जिस कारण इन संस्थाओं की वित्तीय हालत खऱाब हो गई थी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब राज्य की बागडोर संभालने के बाद इन संस्थाओं को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए लगातार दूसरे बजट में 990 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।  

स. बैंस ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी को वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान 24.33 करोड़ रूपए जारी किए गए थे, जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान 33 करोड़ रूपए दिए गए और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 42.70 करोड़ जारी किए गए थे।  

इसी तरह पंजाबी यूनिवर्सिटी को वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान 55.95 करोड़ रूपए जारी किए गए थे, जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान 88.09 करोड़ रूपए दिए गए और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 200 करोड़ रूपए जारी किए गए थे।  

इसी तरह गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी को वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान 45.30 करोड़ रूपए जारी किए गए थे, जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान 49.55 करोड़ रूपए दिए गए और वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 75 करोड़ रूपए जारी किए गए थे।

 

यह भी पढ़ें: Punjab: राजस्व में हुई वृद्धि के स्वरूप शिक्षा, कृषि और अन्य अहम क्षेत्रों के बजट में रिकॉर्ड वृद्धि संभव हुई: हरपाल सिंह चीमा