Better facilities should be ensured at toll plazas: Dr. Abhishek Jain
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

टोल प्लाज़ा पर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं: डॉ. अभिषेक जैन

Toll-Plaza

Better facilities should be ensured at toll plazas: Dr. Abhishek Jain

Better facilities should be ensured at toll plazas: Dr. Abhishek Jain : शिमला। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न सडक़ परियोजनाओं के कार्य और सुविधाओं की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सडक़ें प्रदेश के विकास का आधार हैं और प्राधिकरण को राज्य में बेहतर राजमार्ग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समुचित प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को टोल प्लाज़ा पर शौचालय, एंबुलेंस, क्रेन टोल प्लाज़ा मेडिकल ऐड पोस्ट और ट्रैफिक ऐड पोस्ट के माध्यम से वाहन चालकों और यात्रियों की प्राथमिक उपचार की बेहतर सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर इन पोस्ट का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोल प्लाज़ा  कर्मचारीे नेम प्लेट व वर्दी में रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील है इसलिए प्राधिकरण को फोरलेन के लिए पहाडिय़ों का कटान वैज्ञानिक तरीके से करना सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फोरलेन परियोजनाओं का निर्माण करते हुए रिटेनिंग वॉल, क्रैश बैरियर और नाईट रिफ्लेक्शन पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फोरलेन परियोजनाएं पर्यटकों और यात्रियों के समय और धन की बचत की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण होती है इसलिए इसका निर्माण समयबद्ध रूप से किया जाना चाहिए।

डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि टोल प्लाज़ा पर बेहतर ट्रैफिक प्रबन्धन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि वाहन चालकों और यात्रियों को अनावश्यक असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन टोल प्लाज़ा में कॉन्ट्रेक्टर को आपातकालीन स्थिति में क्रेन, राजमार्ग पर निगरानी और एंबुलेंस की सुविधा सुनिश्चित करनी चाहिए। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें....

लोक निर्माण मंत्री ने नितिन गडकरी से सडक़ परियोजनाओं पर चर्चा की, केन्द्रीय मंत्री ने खमाड़ी-टिक्कर सडक़ के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर किए

 

ये भी पढ़ें....

शिमला में नए आपराधिक कानूनों पर वार्तालाप आयोजित की गई