Best Mehndi Design for Eid Ul Fitr for full hand

Eid Mehndi Design: ईद-उल-फितर पर खुद के हाथों को सजाएं इन मेहंदी के डिजाइन से, बनाना भी है आसान

Best Mehndi Design for Eid Ul Fitr for full hand

Best Mehndi Design for Eid Ul Fitr for full hand

Eid Mehndi Design: मुसलमानों में ईद-उल-फितर का त्यौहार बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। लोग नए कपड़े पहन कर सज-धज कर नमाज़ अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते है और गले लगते है। प्‍यार और भाईचारे का प्रतीक यह त्‍योहार देशभर में जश्‍न के साथ मनाया जाता है। इसलिए लोग ट्रेडिशनल परिधान पहनते हैं और महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाकर खुशियां जाहिर करती हैं। यहां हम आपको बताते हैं कि आप इस ईद पर हाथों पर किस डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं।

 

Eid-Ul-Fitr 2023 : यहां पढ़े देश में कितने बजे होगा चांद का दीदार, ईद-उल-फितर पर जानें इसके महत्व को 

चांद रात पर लगती है ये मेहंदी  
ईद के दिन महिलाएं सजने संवरने का मौका नहीं छोड़तीं। इस दिन का जश्‍न मनाने के लिए महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं और हथेलियों में मेहंदी लगाती हैं। ईद से ए‍क दिन पहले यानी कि चांद रात के लिए घर की सारी महिलाओं में मेहंदी रचने का उत्‍साह देखने को मिलता है और वे रात रात तक जागकर हाथों में एक दूसरे को मेहंदी लगाती हैं।

Eid-ul-Fitr Simple Mehndi Designs 2021 with Videos | Dailyinfotainment

मेहंदी लगाने की है परम्परा 
ईद के दिन छोटी बच्चियों से लेकर शादीशुदा महिलाएं भी हाथों में तरह तरह की मेहंदी लागती हैं। दरअसल मेहंदी लगाने की परम्परा काफी जमाने से चली आ रही है और इसे ईद की खुशियों में जश्‍न की तरह माना जाता रहा है। 

Mehndi Designs For Eid-Ul-Fitr 2019: Latest Arabic Trendy And Unique  Patterns to Celebrate Eid- Check DIY Designs | India.com

लेटेस्‍ट मेहंदी 
ऐसे में अगर आप इस साल कुछ लेटेस्‍ट मेहंदी की डिजाइन ढूंड रही हैं तो यहां कुछ डिजाइन आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं। ईद पर ये मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को सबसे खूबसूरत बनाएंगे और ये काफी अलग भी दिखेंगे। आप चाहें तो ये डिजाइन अपने घर की महिलाओं को लगा भी सकती हैं और दोस्‍तों के साथ डिजाइन शेयर भी कर सकती हैं।

Mehndi designs for Eid al-Fitr: Latest trendy designs, Arabic patterns and  more - Hindustan Times

अरेबिक स्‍टाइल वाली मेहंदी
गोरे हाथों पर अरेबिक स्‍टाइल वाली मेहंदी डिजाइन काफी फवती है। ऐसे में आप फ्रंट और बैक हैंड पर इस तरह के मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। गोल डिजाइन वाले ये प्रिंट आपके हाथों को भरा भरा दिखाएंगी और उंगलियों में रिंग डिजाइन अंगूठी जैसा दिखेंगी। आप चाहें तो कलाई पर ब्रेसलेट डिजाइन बनाकर अपने हाथों को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।

साइड डिजाइन वाली मेहंदी 
अगर आप हथेली में भरी मेहंदी लगाना पसंद नहीं करती हैं और कुछ नया डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह साइड डिजाइन वाला मेहंदी स्‍टाइल आप ट्राई करें। आप इस तरह फूल बनाने के साथ साथ अरेबिक भाषा में कुछ लिखवा सकती हैं और लुक को स्‍टाइलिश बना सकती हैं। ये डिजाइन बैक हैंड के साथ साथ फ्रंट हैंड पर भी अच्‍छा लगेगा।