BBMB Honoured with Golden Award for Exceed Green Future

बीबीएमबी जल प्रबंधन में "स्वर्ण पुरस्कार" से सम्मानित

BBMB

BBMB Honoured with Golden Award for Exceed Green Future

“14वें एक्सीड ग्रीन फ्यूचर अवार्ड" से किया गया सम्मानित 

चण्डीगढ़ : 26 अगस्त, 2023 : (कार्तिका सिंह/अर्थ प्रकाश):: श्री नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष, बीबीएमबी ने जल प्रबन्धन के क्षेत्र में बीबीएमबी की असाधारण उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त करने हेतु बीबीएमबी के सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 25 अगस्त, 2023 को लखनऊ में आयोजित “14वें एक्सीड ग्रीन फ्यूचर अवार्ड एंड कॉन्फ्रेंस 2023“ में प्रदान किया गया।

सतत विकास फाउंडेशन (एक काम देश के नाम) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष माननीय श्री सतीश महाना द्वारा बीबीएमबी के प्रतिनिधियों  इंजी. अरविंद शर्मा, मुख्य अभियंता/बांध सुरक्षा, और इं. अनिल धवन, उप निदेशक/मानव संसाधन विकास ने प्राप्त किया।

अध्यक्ष, बीबीएमबी ने कहा कि बीबीएमबी कर्मचारियों के समर्पण, विशेषज्ञता और कार्य के प्रति उनकी निष्ठा ने ही संगठन को यह सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह उपलब्धि हमारे सामूहिक प्रयासों और जल प्रबंधन के क्षेत्र में हमारी प्रगति को दर्शाती है जिसके कारण यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। आइए हम अपने सभी प्रयासों में नवाचार, स्थिरता और उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने का प्रण लें।