BBMB honored with first Rajbhasha Kirti Puraskar 2021-22 : बीबीएमबी प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार 2021-22 से सम्‍मानित

बीबीएमबी प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार 2021-22 से सम्‍मानित

BBMB honored with first Rajbhasha Kirti Puraskar 2021-22

BBMB honored with first Rajbhasha Kirti Puraskar 2021-22

  • “प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (वर्ष 2021-22) बीबीएमबी के लिए गौरवमयी पल”-  संजय श्रीवास्‍तव, अध्‍यक्ष बीबीएमबी
  • हिंदी दिवस के अवसर पर बीबीएमबी वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित

चंडीगढ़ - भाखड़ा ब्‍यास प्रबंध बोर्ड ने वर्ष 2021-22 के दौरान राजभाषा नीति के श्रेष्‍ठ कार्यान्‍वयन के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कारों के अन्‍तर्गत 'ख' क्षेत्र में प्रथम पुरस्‍कार हासिल किया। उक्त जानकारी देते हुए भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के संयुक्त सचिव/राजभाषा एवं जन सम्पर्क राहुल कांसल ने बताया कि 14 सितम्बर, 2022 को हिंदी दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, सूरत (गुजरात) में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में मुख्‍य अतिथि, अमित शाह, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार ने बीबीएमबी की ओर से पहुँचे राहुल कांसल, संयुक्त सचिव/राजभाषा एवं जन सम्पर्क को प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

यह पढ़ें -  चंडीगढ़ में महिला ने लेडीस कांस्टेबल के खींचे बाल हाथापाई भी की

यह सम्मान प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस के मौके पर राजभाषा विभाग द्वारा भारत सरकार के बोर्ड/स्वायत निकाय/ सोसाइटी, राष्ट्रीयकृत बैंक/वित्तीय संस्थाएं आदि की अलग-अलग श्रेणियों ‘क’ ‘ख’ एवं ‘ग’ के अन्तर्गत राजभाषा नीति के श्रेष्‍ठ कार्यान्‍वयन के लिए प्रदान किया जाता है।

बीबीएमबी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने इस गौरवपूर्ण पुरस्कार मिलने पर बीबीएमबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा कहा कि इससे बीबीएमबी के सभी कर्मचारी और अधिकारी स्वयं में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, यह सब उनके कठिन परिश्रम एवं हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।