कुर्सी की जंग! पुरानी प्रिंसिपल को जबरन हटाया, नई को सौंपी चेयर, VIDEO
BREAKING
पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे

कुर्सी की जंग! पुरानी प्रिंसिपल को जबरन हटाया, नई को सौंपी चेयर, VIDEO

Battle for the Chair

Battle for the Chair

Battle for the Chair: प्रयागराज में एक मिशनरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शहर के बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग स्कूल में प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर जमकर हंगामा चला. वर्तमान प्रिंसिपल को कुर्सी से हटाने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. कुर्सी समेत उनको ऑफिस से बाहर निकालने का प्रयास किया गया. कई लोग उनके साथ उलझते नजर आए. प्रिंसिपल का मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया गया. ये स्कूल डॉयोसिस ऑफ लखनऊ (चर्च ऑफ नार्थ इंडिया) से जुड़ा हुआ है.

पीड़ित प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से की है. पुलिस को वो वीडियो भी सौंपी है जिसमें प्रिंसिपल के साथ बदसुलूकी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. विवाद जानसन गर्ल्स विंग स्कूल के संचालन को लेकर बताया जा रहा है. हालांकि, इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर भी अधिकारियों को कुछ वीडियो दिए गए हैं.

कर्नलगंज थाने में हुआ मामला दर्ज

पीड़ित प्रिंसिपल पारुल सोलोमन ने कर्नलगंज थाने में एनल दान, बिशप मॉरिस एडगर दान, विनीता इसूबियस, संजीत लाल, विशाल नावेल सिंह, आरके सिंह, अरुण मोजेज, तरुण व्यास, अभिषेक व्यास और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है. पारुल सोलोमन ने बताया कि बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग स्कूल के संचालन को लेकर विवाद चला आ रहा है.

ये मामला कोर्ट में चल रहा है. आरोप है कि 2 जुलाई, मंगलवार को उनके ऑफिस में कब्जे को लेकर जबरन उक्त लोग घुस आए. पारुल ने बताया कि बिशप मॉरिस एडगर दान ने अपने साथियों की मदद से उनके साथ बदसुलूकी करते हुए उन्हें कुर्सी से हटाकर कब्जा कर लिया.

दूसरे पक्ष ने भी लगाए आरोप

पारुल सोलोमन के पति सुमित का कहना है कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर उन्हें वीडियो और साक्ष्य सौंपे हैं. आरोप है कि स्कूल संचालन को लेकर विवाद कोर्ट में है तो एक दूसरे को हटाकर कब्जा क्यों किया जा रहा है. हालांकि, इस मामले में बिशप मॉरिस एडगर दान और गर्ल्स हाईस्कूल की प्रिंसिपल विनीता इसूबियस ने भी कई वीडियो अधिकारियों का सौंपे हैं. इसमें प्रिंसिपल पहले खुद ही स्कूल उन लोगों को टेकओवर करा रही हैं. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है.